Friday, 13 November 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’ • दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार • पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’ • पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे • भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई • सरकार में नहीं होने पर भी कुछ लोगों पर सत्ता का नशा : प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला के दौरे पर, 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे • अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई • भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया • सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

राष्ट्रीय

सरकार में नहीं होने पर भी कुछ लोगों पर सत्ता का नशा : प्रधानमंत्री मोदी

Updated on Friday, November 13, 2026 10:55 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि कुछ लोग ‘‘अपनी जेब से संविधान निकालते हैं’’ और सोचते हैं कि देश का संविधान एवं लोकतंत्र उनकी जेब में है। उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार में नहीं होने के बावजूद’’ ऐसे लोगों पर ‘‘सत्ता का अलग ही नशा’’ है।

पीएम मोदी ने इंडिया टुडे समूह द्वारा आयोजित ‘किसान तक भारत कृषि सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस दौरान किसी पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, ‘‘आजकल कुछ लोग अपनी जेब से संविधान निकालते हैं। वे सोचते हैं कि देश का संविधान और लोकतंत्र उनकी जेब में है। सरकार में नहीं रहते हुए भी उन्हें सत्ता का अलग ही नशा है।’’

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान ऐसे लोगों का व्यवहार कैसा होता है, इसे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की एक घटना से समझा जा सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक बार अर्थव्यवस्था के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों की सूची में गुजरात को पहला स्थान मिला था। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात को पहले स्थान पर रखने वाली संस्था का नाम देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर था। इतना संकेत ही काफी है।’’

उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग जाने-माने अर्थशास्त्रियों के शोध पर आधारित थी, लेकिन दिल्ली में सत्ता में बैठे लोगों को ‘‘गुजरात की प्रतिष्ठा बर्दाश्त नहीं हुई’’ और उन्होंने शोध करने वालों को परेशान करना शुरू कर दिया। पीएम ने कहा, ‘‘ये वही लोग हैं जो शहादत और लोकतंत्र की बातें करते हैं। यह बहुत पहले की बात है। इसके बाद क्या हुआ, यह आप शोध करके पता लगा सकते हैं।’’

Have something to say? Post your comment
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’

: पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’

पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

: पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

: भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला के दौरे पर, 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

: पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला के दौरे पर, 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत की बड़ी कामयाबी, टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी

: टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत की बड़ी कामयाबी, टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात

: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात

पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर गूंज रहे छठी मैया के पारंपरिक गीत

: पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर गूंज रहे छठी मैया के पारंपरिक गीत

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

: भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

: महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

X