Friday, 13 November 2026
BREAKING
• भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया • सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली • भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी • टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज • इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू • 'यह पूरी तरह से बकवास है', 'सैंडपेपर विवाद' पर ख्वाजा के दावों को लेकर खुलकर बोले पैट कमिंस • चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग-11 में तीन बदलाव • हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा • यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल • लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात

राष्ट्रीय

टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत की बड़ी कामयाबी, टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी

Updated on Friday, November 13, 2026 10:45 AM IST

टीबी यानी तपेदिक के खिलाफ भारत की लड़ाई अब निर्णायक मुकाम की ओर बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, भारत में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

यह वैश्विक स्तर पर दर्ज 35 प्रतिशत की गिरावट से भी बेहतर है। टीबी के खिलाफ इस लड़ाई में भारत ने बीमारी की जल्द पहचान, आधुनिक जांच सुविधाओं, समय पर इलाज और मरीजों को पोषण संबंधी सहायता देने पर विशेष जोर दिया है। देशभर में चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 25 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई गई है। इस दौरान 11 करोड़ से अधिक छाती के एक्स-रे और करीब 3 करोड़ मॉलिक्यूलर जांच की गई हैं।

अभियान के तहत गहन स्क्रीनिंग के जरिए 48 लाख 64 हजार टीबी मरीजों की पहचान की गई। इनमें 14 लाख 97 हजार ऐसे मरीज भी शामिल हैं, जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। समय रहते इन मरीजों की पहचान होने से संक्रमण को फैलने से रोकने और समय पर इलाज शुरू करने में मदद मिली है।
भारत की एक और बड़ी उपलब्धि इलाज के नतीजों में दिखाई देती है। देश में टीबी उपचार की सफलता दर बढ़कर 94 प्रतिशत हो गई है। वहीं, टीबी कार्यक्रम की कुल वित्तीय जरूरतों का 96 प्रतिशत हिस्सा घरेलू संसाधनों से पूरा किया जा रहा है। यह टीबी उन्मूलन के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

दरअसल, टीबी के खिलाफ भारत की रणनीति केवल मरीजों के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी, पोषण सहायता, जागरूकता और व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग को भी शामिल किया गया है।

टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी अहम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में सामने आई ये उपलब्धियां बताती हैं कि सामूहिक प्रयास, मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था और समय पर पहचान के जरिए टीबी जैसी चुनौती पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात

: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात

पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर गूंज रहे छठी मैया के पारंपरिक गीत

: पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर गूंज रहे छठी मैया के पारंपरिक गीत

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

: भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

: महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

: कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

: सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

: भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

: IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

: भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

X