Thursday, 12 November 2026
BREAKING
• धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ • कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च • भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी • स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग • भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री • महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा • कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

राष्ट्रीय

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

Updated on Thursday, November 12, 2026 10:32 AM IST

नई दिल्ली: छठ पूजा को दुनिया के तमाम त्योहारों से जो बात सबसे अलग और खास बनाती है, वह है इसका गहरा दार्शनिक संदेश। आम तौर पर दुनिया में उगते सूरज को ही सम्मान दिया जाता है। यानी जो सत्ता या शक्ति में है, उसी की जय-जयकार होती है। लेकिन छठ पर्व इससे अलग एक महत्वपूर्ण जीवन-मूल्य सिखाता है।

इस पर्व में पहले अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और उसके बाद अगले दिन उदीयमान (उगते हुए) सूर्य की उपासना की जाती है। यह परंपरा इस विश्वास को दर्शाती है कि जीवन में न तो उत्थान स्थायी है और न ही पतन। जिस प्रकार सूर्यास्त के बाद सूर्योदय निश्चित है, उसी प्रकार हर अवसान के बाद एक नई शुरुआत की संभावना बनी रहती है।

यह पर्व संदेश देता है कि केवल उन्नति और सफलता का ही नहीं, बल्कि संघर्ष और अनुभव का भी समान आदर होना चाहिए।

छठ शरीर और मन को शुद्ध करने की एक अत्यंत कठिन तपस्या है। यह चार दिवसीय अनुष्ठान असीम श्रद्धा, नियम और निष्ठा के साथ मनाया जाता है।

पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। घर की गहन साफ-सफाई के बाद व्रती सात्त्विक भोजन (जैसे लौकी की सब्जी और चने की दाल) ग्रहण कर खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से व्रत के लिए तैयार करते हैं।

दूसरे दिन खरना की परंपरा है। व्रती दिन भर उपवास रखकर शाम को मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर गुड़ और गन्ने के रस से बनी खीर का प्रसाद बनाते हैं। इसे ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का 'निर्जला' (बिना जल वाला) उपवास शुरू होता है।

खास बात यह है कि छठ महापर्व के दूसरे दिन बनने वाली साठी के चावल और गुड़ से बनी खीर का विशेष धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है।

साठी का चावल (लाल धान या विशेष रूप से उगाया जाने वाला प्राचीन धान) और गुड़ से बनी खीर को अत्यंत शुद्ध, पवित्र और सात्त्विक माना जाता है। यह प्रसाद खरना की शाम को भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह भोग छठी मैया को अत्यंत प्रिय है।

खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती का लगभग 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू होता है। यह खीर व्रती को लंबे उपवास के लिए आवश्यक बल और आंतरिक ऊर्जा प्रदान करती है।

गुड़ की तासीर गर्म होती है और यह शरीर को अंदर से ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे सर्दियों की शुरुआत में मनाए जाने वाले इस व्रत में शरीर का तापमान और ऊर्जा बनी रहती है।

यह खीर हल्की और सुपाच्य होती है, जो लंबे उपवास से पहले पाचन तंत्र पर अतिरिक्त भार नहीं डालती।

तीसरे दिन सांझ का अर्घ्य देने की परंपरा है। व्रती नदियों या तालाबों के ठंडे जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को पूरी आस्था के साथ अर्घ्य अर्पित करते हैं।

चौथे और अंतिम दिन भोर का अर्घ्य देने की परंपरा है। सर्द सुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महाव्रत का पारण (समापन) होता है।

इस पर्व में शुद्धता पर जितना जोर दिया जाता है, वैसा शायद ही कहीं और देखने को मिले। प्रसाद के रूप में मुख्य रूप से 'ठेकुआ', खजूरिया, टिकरी, कसार और तरह-तरह के मौसमी फल शामिल होते हैं। इसमें प्याज और लहसुन तो दूर, सामान्य नमक तक का प्रयोग सख्त वर्जित होता है। प्रसाद को बांस से बनी छोटी टोकरियों (सूप और दउरा) में सजाया जाता है, जो इसे पूरी तरह से इको-फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) बनाता है।

छठ पूजा की एक और बेहद खूबसूरत बात यह है कि यह किसी भी प्रकार के लैंगिक या जातीय भेदभाव को नहीं मानता। इस व्रत को करने वाले मुख्य उपासक को 'परवैतिन' कहा जाता है, जो आमतौर पर महिलाएं होती हैं, लेकिन बड़ी संख्या में पुरुष भी पूरे भक्ति-भाव से इस कठिन व्रत को रखते हैं।

नदी के घाटों पर न कोई वीआईपी दर्शन होता है, न ही किसी पुरोहित के मंत्रों की आवश्यकता होती है। भक्त और भगवान के बीच सीधा संपर्क होता है।

 

Have something to say? Post your comment
भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

: भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

: कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

: सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

: भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

: IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

: भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय

: पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

: भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’

: पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’

X