Thursday, 12 November 2026
BREAKING
• राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं • हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया • विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी • राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित • स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत • डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं • महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

पंजाब

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Updated on Thursday, November 12, 2026 19:33 PM IST

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज पंजाब राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2027 के तहत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।

प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 12 नवंबर, 2026 से 11 दिसंबर, 2026 तक जारी रहेगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी, 2027 को प्रकाशित की जाएगी।

पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत आज पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आईएएस की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधियों को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपीं तथा पुनरीक्षण अभियान के प्रमुख प्रावधानों और निर्धारित समय-सारणी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रतिनिधियों को विभिन्न निर्वाचन सेवाओं के लिए निर्धारित प्रपत्रों के बारे में भी अवगत करवाया गया। इनमें मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6, प्रवासी मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6ए, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा व्यक्तिगत विवरणों में संशोधन या निवास स्थान बदलने के लिए फॉर्म-8 शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे युवा नागरिक, जो 1 जनवरी, 2027 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने के पात्र हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नागरिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और सुविधाओं, जैसे मतदाता सेवा पोर्टल तथा 'बीएलओ के साथ कॉल बुक करने' की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आगे बताया कि मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाने की सुविधा के लिए शीघ्र ही राज्यभर में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों को मतदाता सूचियों को देखने और उनमें अपने नाम तथा अन्य विवरणों की जांच करने में सहायता प्रदान करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओज़) तथा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओज़) के कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता प्रकाशित एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची में अपने नाम और अन्य विवरणों की पुष्टि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट www.ceopunjab.gov.in तथा भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं।

जो नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं अथवा अपने विवरणों में किसी प्रकार का संशोधन करवाना चाहते हैं, वे 12 नवंबर, 2026 से 11 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित प्रपत्र भरकर अपने दावे और आपत्तियां जमा करवा सकते हैं।

पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता अथवा स्पष्टीकरण के लिए नागरिक मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे ईसीआईनेट मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उपलब्ध 'बीएलओ के साथ कॉल बुक करने' की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि समावेशी लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना अनिवार्य है तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

: हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित

: राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत

: स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत

32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

: 32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

पंजाब में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए डीसी नियुक्त

: पंजाब में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए डीसी नियुक्त

दमनजीत सिंह मान ने संभाला लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार

: दमनजीत सिंह मान ने संभाला लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार

पंजाब की हवा में घुला जहर! बच्चों- बुजुर्गों के फेफड़ों पर मंडराया खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

: पंजाब की हवा में घुला जहर! बच्चों- बुजुर्गों के फेफड़ों पर मंडराया खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन

: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन

X