Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया • भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा • भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी • रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन • हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये • हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर • अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत • किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी • गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव • 'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

मनोरंजन

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

Updated on Wednesday, November 11, 2026 11:04 AM IST

मुंबई; अभिनेत्री मानिनी डे जल्द ही आने वाली शॉर्ट फिल्म 'रक्स' में एक ऐसी महिला के किरदार में नजर आएंगी, जो पति को खोने के बाद अकेले अपने बच्चे की परवरिश कर रही है। फिल्म में उनका किरदार एक विधवा मां का है, जो खुद अपने दुख से उबरने की कोशिश कर रही है और साथ ही अपने छोटे बेटे को भी संभाल रही है।

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अपने किरदार, फिल्म के गंभीर विषय और इसके निर्देशक व निर्माता के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की।

मानिनी ने बताया, '''रक्स' में मैं एक विधवा मां का किरदार निभा रही हूं, जिसका एक छोटा बेटा है। वह अपने साथी को खोने के गम से जूझ रही है। एक तरफ उसे अपने दुख से बाहर निकलना है, वहीं दूसरी तरफ बच्चे की परवरिश भी करनी है। वह मां और पिता दोनों की जिम्मेदारियां निभा रही है।''

उन्होंने आगे कहा, ''वह अपने बच्चे की जरूरतें पूरी करने और उसे समय देने की पूरी कोशिश करती है। लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ वह खुद को एक ऐसे चक्र में फंसा हुआ पाती है, जहां उसे खुद से नफरत होने लगती है और वह बेबस महसूस करती है। इसकी वजह वह घटना है, जो उसके बच्चे के साथ उस समय होती है, जब वह उसके बेहतर भविष्य के लिए घर से बाहर काम करने जाती है। फिल्म में मेरा लुक आज के दौर की कामकाजी महिला जैसा है।''

शॉर्ट फिल्मों को लेकर अपनी पसंद के बारे में बात करते हुए मानिनी ने कहा कि उन्हें हमेशा से इस फॉर्मेट की फिल्में पसंद रही हैं। कम समय में किसी गंभीर और असरदार बात को दर्शकों तक पहुंचाना अपने आप में एक खास हुनर है। उन्होंने कहा, ''फिल्म की कहानी, उसकी लिखावट और उसे पर्दे पर दिखाने का तरीका इस फॉर्मेट को खास बनाता है। हालांकि, कम समय, सीमित बजट और छोटे स्तर पर फिल्म बनाने की चुनौतियां भी होती हैं।''

मानिनी ने फिल्म के विषय को इंसानियत से जुड़ा बेहद जरूरी मुद्दा बताया। उन्होंने कहा, '''रक्स' का विषय पूरी इंसानियत के लिए अहम है। यह किसी भी जीवित प्राणी, चाहे वह इंसान हो या जानवर, के खिलाफ होने वाले सबसे जघन्य अपराधों में से एक के खिलाफ हमारी आवाज है। यह इंसानी मूल्यों के पूरी तरह गिरने और समाज में गहराई तक फैली बीमारी को दिखाता है।''

उन्होंने कहा, ''फिल्म बनाने का मकसद लोगों को जागरूक करना, ऐसे अपराधों को रोकने की दिशा में काम करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस लड़ाई से जोड़ना है। इसके साथ ही पीड़ितों को अपनी बात रखने का मौका देना और अपराध करने वालों को कड़ा संदेश देना भी फिल्म के उद्देश्यों में शामिल है।''

फिल्म के निर्देशक इकबाल रिजवी और निर्माता मनबीना के साथ काम करने के अनुभव पर मानिनी ने कहा कि दोनों के साथ काम करना उनके लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा, ''इतने प्रतिभाशाली, संवेदनशील और काबिल निर्देशक इकबाल रिजवी के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात थी।''

निर्माता मनबीना के बारे में उन्होंने कहा, ''वह सिर्फ एक बेहतरीन लेखिका ही नहीं, बल्कि एक मजबूत और जमीन से जुड़ी इंसान भी हैं। वह किसी व्यक्ति के बाहरी रूप से आगे जाकर उसे समझने की क्षमता रखती हैं।''

मानिनी डे 'कृष', 'फैशन', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'चेन कुली की मेन कुली' और 'साढ़े सात फेरे' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह 'रोमिल एंड जुगल', 'अभय', 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला', 'मेड इन हेवन', 'द जेंगाबुरू कर्स' और 'कैंपस बीट्स' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

 

Have something to say? Post your comment
किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

: किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

: गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

: Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

: Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

: इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

: कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

: आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई

: बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई

आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

: आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

: आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

X