Thursday, 12 November 2026
BREAKING
• भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री • महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा • कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक • सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत • भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय • IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास • भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए • पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय • भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

Updated on Thursday, November 12, 2026 10:25 AM IST

केन्द्रीय संचार तथा ग्रामीण विकास राज्यमंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने दोहा में आयोजित इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन (आईटीयू) प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस (पीपी-26) में डिजिटल कनेक्टिविटी, उभरती प्रौद्योगिकियों और साइबर सुरक्षा के प्रति भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

‘उभरती प्रौद्योगिकियों’ पर उच्चस्तरीय चर्चा के दौरान बोलते हुए, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तकनीक को सुलभ एवं किफायती बनाने हेतु भारत द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में अभी भी 2.2 बिलियन लोग इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं और इस संदर्भ में भारत ने ग्रामीण इलाकों तक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए ‘भारतनेट’ में लगभग 15 बिलियन डॉलर का निवेश किया है।

पेम्मासानी ने ‘समृद्ध ग्राम केन्द्रों’ के बारे में भी बात की, जिन्हें डब्ल्यूएसआईएस पुरस्कार मिला है। इन केन्द्रों के जरिए ग्रामीण लोग स्वास्थ्य सेवा, कृषि संबंधी सलाह, बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी प्रमाणपत्रों से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उनके संबोधन में किफायती एआई कंप्यूटिंग, स्थानीय भाषाओं के एआई मॉडल, क्वांटम अनुसंधान और 5जी के 100 यूज-केस लैब के क्षेत्र में भारत के कार्यों का भी उल्लेख किया गया।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि वैश्विक स्तर पर तकनीकी मानक तथा स्पेक्ट्रम संबंधी नीतियां निर्धारित करने में विकासशील देशों की भूमिका और अधिक होनी चाहिए। सम्मेलन के दौरान, डॉ. पेम्मासानी ने मलेशिया, ईरान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। चर्चा में सीमा-पार साइबर धोखाधड़ी, डिजिटल बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में सहयोग जैसे विषय शामिल थे।

डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने के भारत के अनुभव को साझा करते हुए, उन्होंने बताया कि बैंकों को भेजी गई चेतावनियों की सहायता से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के संभावित वित्तीय नुकसान को रोकने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, “साइबर खतरों की कोई सीमा नहीं होती और इसलिए हमारा सहयोग भी सीमाओं से बंधा नहीं होना चाहिए। एक-दूसरे की उत्कृष्ट कार्यपद्धतियों से सीखने से हम सभी और मजबूत बनते हैं।”

 

Have something to say? Post your comment
भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

: भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

: महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

: कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

: सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

: भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

: IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय

: पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

: भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’

: पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’

X