Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर • गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 1,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2028 तक नशामुक्त गुजरात का लक्ष्य • बाल विवाह के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम, 2030 तक भारत को इस कुप्रथा से मुक्त करने का लक्ष्य • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार, देश के स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान • तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री • सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान • पहला टेस्ट: तीन पारियों में बने 1541 रन, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबला ड्रॉ • इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी • कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस • आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

मनोरंजन

आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

Updated on Tuesday, November 10, 2026 11:08 AM IST

मुंबई: आशुतोष राणा हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिनकी आवाज, डायलॉग डिलीवरी और पर्दे पर मौजूदगी ही किरदार को यादगार बना देती है। कभी 'दुश्मन' में साइको किलर बनकर उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े किए तो कभी 'संघर्ष' में लज्जा शंकर पांडे के किरदार से लोगों के मन में डर पैदा कर दिया। अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आशुतोष की जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा उनके नाम से जुड़ा है।

जिस उम्र में बच्चे ठीक से अपना परिचय देना भी नहीं सीख पाते, उस उम्र में आशुतोष ने खुद अपना नाम चुन लिया था। महज साढ़े तीन साल की उम्र में उन्होंने मां से कह दिया था कि आज से उनका नाम आशुतोष होगा।

आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के गाडरवारा में हुआ था। अभिनेता ने एक बातचीत के दौरान अपने नाम के पीछे की कहानी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि बचपन में परिवार के लोग उन्हें 'राणा जी' कहकर बुलाते थे। करीब साढ़े तीन साल की उम्र तक उनका कोई नाम नहीं रखा गया था। इसी बीच घर में भगवान शिव की पूजा का आयोजन हुआ। पूजा के दौरान पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे। इसी दौरान उनके मुंह से 'ॐ आशुतोषाय नमः' निकला। यह शब्द उनको इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत इसका मतलब पूछ लिया।

पंडित जी ने उन्हें बताया कि आशुतोष भगवान शिव का एक नाम है। इसका अर्थ है वह, जो बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाए। यह अर्थ सुनकर उन्हें नाम इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी मां से साफ कह दिया कि आज से उनका नाम आशुतोष होगा। इस तरह उन्होंने खुद ही अपना नाम चुन लिया। अभिनेता ने इस किस्से को साझा करते हुए कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें अपना नाम रखने का मौका मिला।

आशुतोष ने आगे चलकर अभिनय की दुनिया में भी अपनी पसंद का रास्ता चुना। उन्हें बचपन से ही मंच और अभिनय में दिलचस्पी थी। चार साल की उम्र में उन्होंने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी थी। वह स्थानीय रामलीला में हिस्सा लेते थे और रावण का किरदार निभाना उन्हें खास तौर पर पसंद था। इसी लगाव ने आगे चलकर उन्हें अभिनय की पढ़ाई के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक पहुंचाया।

दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षण लेने के बाद आशुतोष मुंबई पहुंचे। यहां उन्हें महेश भट्ट के टीवी शो 'स्वाभिमान' से काम करने का मौका मिला। टेलीविजन पर अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने 1998 में फिल्म 'दुश्मन' से हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। इस फिल्म में उन्होंने एक खतरनाक साइको किलर का किरदार निभाया था। इसके बाद फिल्म 'संघर्ष' में लज्जा शंकर पांडे के रूप में उनका अभिनय खूब चर्चा में रहा। दोनों फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा के यादगार खलनायकों में शामिल कर दिया।

आशुतोष ने अपने करियर में सिर्फ नकारात्मक किरदारों तक खुद को सीमित नहीं रखा। 'गुलाम', 'जानवर', 'राज', 'अब के बरस', 'हासिल', 'कलयुग', 'आवारापन', 'सोनचिड़िया' और 'सिम्बा' जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वहीं, 'पठान' और 'वॉर 2' जैसी फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी देखने को मिली।

आशुतोष राणा लेखन और साहित्य में भी गहरी रुचि रखते हैं। उनकी किताब 'रामराज्य' भी काफी चर्चा में रही है।

 

Have something to say? Post your comment
कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

: कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई

: बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई

आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

: आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

: आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार

: आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

: 'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

: जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

: चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

: हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

: 4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

X