Saturday, 07 November 2026
BREAKING
• Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर • अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार • Himachal: CM सुक्खू बोले-हमारी इच्छाशक्ति बिकाऊ नहीं, बिना झुके लड़ी हिमाचली अधिकारों की लड़ाई • परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली • हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान • अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद • पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन • पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार • फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम • दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

पंजाब

अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद

Updated on Saturday, November 07, 2026 20:20 PM IST

अमृतसर : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के इलाकों में नशा और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कार्रवाई तेज कर दी है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो पिस्टल और एक खाली मैगजीन बरामद की है जबकि बीएसएफ ने दो स्थानों से करीब दो किलो हेरोइन जब्त की है। जानकारी के अनुसार घरिंडा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और एक खाली मैगजीन बरामद हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि हथियारों की सप्लाई और उनके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके। मामले में तीसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उधर, बीएसएफ ने लोपोके थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन की दो खेप बरामद की। पहली कार्रवाई में जवानों ने पैकेट सहित 1 किलो 74 ग्राम वजन की खेप जब्त की। जांच के दौरान इसमें 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन और 68 ग्राम पैकेजिंग सामग्री पाई गई। इस मामले में पाकिस्तानी तस्कर को अज्ञात आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।


बीएसएफ की दूसरी कार्रवाई में पैकेट सहित 1 किलो 110 ग्राम वजन की खेप बरामद की गई। जांच करने पर इसमें 980 ग्राम हेरोइन और 130 ग्राम पैकेजिंग सामग्री मिली। इस मामले में भी तस्कर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हेरोइन बरामदगी के दोनों मामले लोपोके थाना क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों की खेप कहां से भेजी गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। वहीं, हथियार बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।


वहीं, इससे पहले मंगलवार को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशे की सप्लाई करने वाले तीन अलग-अलग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 अवैध पिस्तौल, 2 हैंड ग्रेनेड, 310.10 ग्राम हेरोइन और 33 कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी अवैध हथियारों का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए करते थे। रंगदारी की मांग को लेकर लोगों के घरों और दुकानों पर फायरिंग की जाती थी, ताकि इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर उन्हें अपनी धमकियों के आगे झुकने के लिए मजबूर किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

: पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार

: पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार

पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांव बेनड़ा और धूरा में स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन

: पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांव बेनड़ा और धूरा में स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन

गांव भुल्लरहेड़ी में मस्जिद के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट

: गांव भुल्लरहेड़ी में मस्जिद के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट

पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने केंद्र के समक्ष उठाया माइनर मिनरल वाले राज्यों के लिए एस.ए.एस.सी.आई. 2026-27 के संशोधित पात्रता मानदंडों का मुद्दा, 2025 में राज्य को मिले प्रथम स्थान का दिया हवाला: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब ने केंद्र के समक्ष उठाया माइनर मिनरल वाले राज्यों के लिए एस.ए.एस.सी.आई. 2026-27 के संशोधित पात्रता मानदंडों का मुद्दा, 2025 में राज्य को मिले प्रथम स्थान का दिया हवाला: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

: पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40.37 लाख का जुर्माना लगाया

: पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40.37 लाख का जुर्माना लगाया

पंजाब सरकार का मुलाजिमों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी सराहनीय कदम : अमृतपाल सिंह

: पंजाब सरकार का मुलाजिमों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी सराहनीय कदम : अमृतपाल सिंह

X