Friday, 06 November 2026
BREAKING
• त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार • धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं • सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज • 'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला • अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख • खूंटी सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख • आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, UIDAI से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप • दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात • हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू • 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय

धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

Updated on Friday, November 06, 2026 13:56 PM IST

नई दिल्ली : धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "धन-धान्य, आरोग्य, समृद्धि एवं खुशियों के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि सभी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।"

केंद्रीय आवास व शहरी मामलों और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह खुशियों का त्योहार सभी के घर-आंगन में सुख, समृद्धि, संपन्नता और सौभाग्य लाए। भगवान धन्वंतरि सभी को धन-धान्य से परिपूर्ण करें, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करता हूं।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "धनतेरस पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से सबके अंतर्मन में संतोष का दीप जले और जीवन प्रेम, प्रसन्नता व आनंद के प्रकाश से आलोकित हो। सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं सौभाग्य का वास हो।"

सीएम योगी की ओर से एक और पोस्ट में लिखा गया, "आयुर्वेद के जनक, भगवान धन्वंतरि की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि का ज्ञान 'स्वस्थ जीवन ही समृद्ध जीवन' की राह दिखाता है। इस पावन अवसर पर उनसे सभी के लिए आरोग्यता, दीर्घायु एवं यश की कामना है।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास हो। प्रत्येक घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे तथा आरोग्य, सुख और मंगल का दीप सदैव प्रज्वलित रहे।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि एवं आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान धन्वंतरि और मां महालक्ष्मी की कृपा से आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, शांति और संपन्नता से परिपूर्ण रहे। हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के नए प्रतिमान स्थापित करे, यही प्रार्थना है।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, "दीपोत्सव के शुभारंभ एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम के प्राचीन कुंडेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान भगवान कुबेर से प्रार्थना है कि सभी नागरिकों के जीवन में वैभव एवं आरोग्यता बनी रहे।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "पावन पर्व धनतेरस के अवसर पर हरियाणा के सभी परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि एवं मां लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो और प्रत्येक घर-आंगन में सुख-शांति बनी रहे तथा हमारा हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "धन, आरोग्य एवं समृद्धि के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान धन्वंतरि एवं माता लक्ष्मी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।"

 

Have something to say? Post your comment
त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार

: त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज

: सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज

खूंटी सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

: खूंटी सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, UIDAI से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप

: आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, UIDAI से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप

दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात

: दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात

हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू

: हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू

'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

: 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौ*त

: झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौ*त

सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

: सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

: AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

X