Friday, 06 November 2026
BREAKING
• आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, UIDAI से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप • दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात • हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू • 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं • झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौ*त • 2028 तक 25 करोड़ स्मार्ट मीटर लक्ष्य हासिल करने के लिए रोजाना 2.5 लाख मीटर लगाने होंगे: रिपोर्ट • एनसीएलटी ने वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत को दिवालिया घोषित किया, एसबीआई 12,668 करोड़ रुपए की करेगा वसूली • स्बर अपने 185वें स्थापना दिवस पर 12 नवंबर को आयोजित करेगा 'इन्वेस्टर डे', पेश करेगा नई 2027-29 रणनीति • धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, गोल्ड-सिल्वर के दाम 4,500 रुपए तक गिरे • बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

राष्ट्रीय

'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

Updated on Friday, November 06, 2026 13:46 PM IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने सुभाषित साझा कर भगवान धन्वन्तरि को प्रणाम किया है।

प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।"

पीएम ने संस्कृत श्लोक "नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्। लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥" साझा किया है, जिसका भावार्थ है कि मैं आदिदेव भगवान धन्वन्तरि को सादर नमन करता हूं, जिनके चरणकमल देवताओं एवं असुरों द्वारा भी वंदित हैं। वे भगवान समस्त लोकों में जरा, रोग, भय एवं मृत्यु का नाश करने वाले तथा विविध प्रकार की औषधियों के प्रदाता और परमेश्वर हैं। ऐसे भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम है।

प्रधानमंत्री की ओर से साझा किया गया यह श्लोक 'श्री धन्वन्तरि स्तोत्रम्' से लिया गया है। आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों और संहिताओं (जैसे चिकित्सा सार संग्रह) में भगवान धन्वन्तरि की स्तुति और मंगलाचरण के रूप में इस श्लोक का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है।

इस श्लोक के माध्यम से आदिदेव भगवान धन्वन्तरि को प्रणाम किया जाता है। देवता और असुर दोनों भगवान धन्वन्तरि की वंदना करते हैं। भगवान धन्वन्तरि इस संसार में बुढ़ापे, रोग, भय और मृत्यु का नाश करने वाले हैं तथा विभिन्न प्रकार की औषधियों के दाता और स्वामी हैं।

इस श्लोक का पाठ विशेष रूप से धनतेरस (धनत्रयोदशी) के दिन, भगवान धन्वन्तरि की पूजा के समय, आयुर्वेद के अध्ययन/आरंभ में और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए किया जाता है। यह श्लोक मुख्य रूप से अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और निरोगी जीवन की प्रार्थना के लिए आयुर्वेद के चिकित्सकों और सनातन धर्म में विशेष रूप से उच्चारित किया जाता है।

 

Have something to say? Post your comment
आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, UIDAI से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप

: आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, UIDAI से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप

दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात

: दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात

हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू

: हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू

झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौ*त

: झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौ*त

सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

: सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

: AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत

: भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत

डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी'

: डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी'

पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर होगा मंथन

: पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर होगा मंथन

रक्षा विशेषज्ञों ने अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का किया स्वागत, बताया उचित कदम

: रक्षा विशेषज्ञों ने अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का किया स्वागत, बताया उचित कदम

X