Friday, 06 November 2026
BREAKING
• दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात • हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू • 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं • झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौ*त • 2028 तक 25 करोड़ स्मार्ट मीटर लक्ष्य हासिल करने के लिए रोजाना 2.5 लाख मीटर लगाने होंगे: रिपोर्ट • एनसीएलटी ने वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत को दिवालिया घोषित किया, एसबीआई 12,668 करोड़ रुपए की करेगा वसूली • स्बर अपने 185वें स्थापना दिवस पर 12 नवंबर को आयोजित करेगा 'इन्वेस्टर डे', पेश करेगा नई 2027-29 रणनीति • धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, गोल्ड-सिल्वर के दाम 4,500 रुपए तक गिरे • बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें • 'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

राष्ट्रीय

झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौ*त

Updated on Friday, November 06, 2026 13:45 PM IST

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सात लोगों की जान ले ली।

कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास हुए इस हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई।

मृतकों में पाको देवी, कसीला देवी, मानहू देवी, गोलू कुमार, अंजलि कुमारी, तूती कुमारी और 12 वर्षीय सौरभ नायक शामिल हैं। हादसे में घायल खुशबू कुमारी का खूंटी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सभी मृतक जोने-लुदरू मोड़ के पास स्थित कॉलोनी के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9.45 बजे एक स्कूटी सवार जोने-लुदरू मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के पास झाड़ियों में गिर गया था।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास की महिलाएं और बच्चे उसे देखने और मदद के लिए पुलिया के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मृतकों के शव और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल लाया गया। रात करीब 11:15 बजे इलाज के दौरान 12 वर्षीय सौरभ नायक ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या सात हो गई।

घायल खुशबू कुमारी का अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) का चालक नशे में था। वह तोरपा की ओर से काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से कर्रा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे जुटे लोगों को उसने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

 

Have something to say? Post your comment
दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात

: दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात

हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू

: हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू

'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

: 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

: सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

: AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत

: भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत

डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी'

: डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी'

पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर होगा मंथन

: पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर होगा मंथन

रक्षा विशेषज्ञों ने अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का किया स्वागत, बताया उचित कदम

: रक्षा विशेषज्ञों ने अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का किया स्वागत, बताया उचित कदम

अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों को 50 रुपए तक बढ़ाया, एक किलो वाले पैक की कीमत 680 रुपए हुई

: अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों को 50 रुपए तक बढ़ाया, एक किलो वाले पैक की कीमत 680 रुपए हुई

X