Thursday, 05 November 2026
BREAKING
• सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित • भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव • AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों की जीत, नित्या रमन भी आगे • उत्तर कोरिया ने नई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया परीक्षण • जर्मन विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजरायल हमले को बताया सही, तेहरान बोला- शर्मनाक बयान • ट्रंप का दावा, 'व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित' • भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत • डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी' • अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा

राष्ट्रीय

सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

Updated on Thursday, November 05, 2026 12:02 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। इसके माध्यम से उन्होंने सत्य, विद्या, सौम्यता और सदाचार के महत्व को बताते हुए धर्म और परिवार की रक्षा का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने लिखा, “सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याभ्यासेन रक्ष्यते। मृजया रक्ष्यते रूपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते॥” इसका हिंदी अर्थ है कि धर्म की रक्षा सत्य से, विद्या की रक्षा नियमित अभ्यास से, रूप की रक्षा स्वच्छता और सौम्यता से तथा परिवार की प्रतिष्ठा की रक्षा सदाचार और अच्छे आचरण से होती है।

यह प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक महाभारत (उद्योग पर्व – 34/39) से लिया गया है। महाभारत के उद्योग पर्व के अंतर्गत अध्याय 39 (प्रजागर पर्व का हिस्सा) महाराजा धृतराष्ट्र और महात्मा विदुर के संवाद से जुड़ा है। इस अध्याय के प्रारंभ में राजा धृतराष्ट्र मनुष्य की परवशता, कर्म और दैवी (भाग्य) शक्ति पर विचार करते हुए विदुर से मार्गदर्शन और आत्मज्ञान की बातें पूछते हैं। महात्मा विदुर धृतराष्ट्र को धर्म, सदाचार, सज्जन पुरुषों के लक्षण और राजा के कर्तव्यों का गहरा उपदेश देते हैं।

इस अध्याय में यह बताया गया है कि मनुष्य किस तरह मोह, लोभ और अहंकार में फंसकर विनाश के मार्ग पर चला जाता है और सच्चे ज्ञानी तथा नीतिवान व्यक्ति को कैसा आचरण करना चाहिए। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री की ओर से संस्कृत श्लोक, “प्रतिबोधविदितं मतममृतत्वं हि विन्दते। आत्मना विन्दते वीर्यं विद्यया विन्दतेऽमृतम्॥” साझा किया गया था, जिसका हिंदी भावार्थ है कि आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलते हैं, जो उसे मानसिक तनाव से मुक्त करते हैं। अपने अनुभव से अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानना ही सच्चा ज्ञान है और यही ज्ञान मनुष्य को परम शांति तथा अमरत्व की ओर ले जाता है।

 
Have something to say? Post your comment
AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

: AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत

: भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत

डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी'

: डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी'

पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर होगा मंथन

: पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर होगा मंथन

रक्षा विशेषज्ञों ने अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का किया स्वागत, बताया उचित कदम

: रक्षा विशेषज्ञों ने अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का किया स्वागत, बताया उचित कदम

अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों को 50 रुपए तक बढ़ाया, एक किलो वाले पैक की कीमत 680 रुपए हुई

: अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों को 50 रुपए तक बढ़ाया, एक किलो वाले पैक की कीमत 680 रुपए हुई

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

: पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे

: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे

ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा सस्ती और टिकाऊ तकनीक का लाभ, CSIR-DAKSHIN के बीच समझौता

: ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा सस्ती और टिकाऊ तकनीक का लाभ, CSIR-DAKSHIN के बीच समझौता

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई, 145.07 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा

: भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई, 145.07 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा

X