Thursday, 05 November 2026
BREAKING
• डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी' • अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा • पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर होगा मंथन • रक्षा विशेषज्ञों ने अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का किया स्वागत, बताया उचित कदम • वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत • टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल • आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल • ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

दुनिया

अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा

Updated on Thursday, November 05, 2026 11:49 AM IST

वाशिंगटन: । अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में रिपब्लिकन पार्टी को जोर का झटका लगा है। कई अहम सीटों पर वो हार गई है। नतीजे सामने आने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि ये जनता लोगों को बांटने की कोशिश करने वाली सियासत को नकार रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ओबामा ने कहा, "अमेरिकी जनता ने एक स्पष्ट संदेश दे दिया है। वो ये कि वो ऐसी राजनीति चाहते हैं जो लोगों को बांटने के बजाय उन्हें एकजुट करे, और ऐसे नेता चाहते हैं जो उनके सामने आने वाली चुनौतियों का ठोस समाधान प्रस्तुत कर सके।"

उन्होंने जीत का कारण साझा मूल्यों और एकजुटता से आगे बढ़ने की सोच को माना। आगे लिखा, "ये नतीजे इसलिए संभव हो पाए क्योंकि देश के हर हिस्से से बेहतरीन उम्मीदवार आगे आए। यहां तक कि उन इलाकों से भी, जहां जीत की उम्मीद बहुत कम मानी जाती थी। वे अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए थे और उनके राजनीतिक विचार भी अलग-अलग थे, लेकिन वे कुछ साझा मूल्यों, जनसेवा में विश्वास और अपने जिलों व राज्यों के लोगों को सबसे ऊपर रखने की प्रतिबद्धता से एकजुट थे।"

ओबामा ने मध्यावधि चुनाव प्रचार में जुटे रहे कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, "हम उन हजारों चुनाव कार्यकर्ताओं और दोनों पार्टियों के स्वयंसेवकों के भी आभारी हैं, जिन्होंने चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मदद की और हमारे लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक को बखूबी निभाया।"

पूर्व राष्ट्रपति ने अपने बयान में लोगों को भविष्य के लिए तैयार रहने की बात कही। उन्होंने कहा, "मौजूदा प्रशासन का कार्यकाल अभी दो साल और है। ऐसे में हमारा काम और अहम हो जाता है। अब पार्टी और सहयोगियों को अपनी आस्तीनें चढ़ाकर काम करना होगा। जहां भी हमारे पास बदलाव लाने का अधिकार है, वहां बदलाव लाना होगा ताकि आगे और नुकसान न होने दें और भविष्य के लिए तैयार हों।"

 

Have something to say? Post your comment
क्यूबा की उप विदेश मंत्री से मिले भारतीय राजदूत, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

: क्यूबा की उप विदेश मंत्री से मिले भारतीय राजदूत, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

‘अगर मैं चुनाव मैदान में होता तो रिपब्लिकन पार्टी भारी जीत दर्ज करती’: ट्रंप

: ‘अगर मैं चुनाव मैदान में होता तो रिपब्लिकन पार्टी भारी जीत दर्ज करती’: ट्रंप

ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नुकसान में निभाई भूमिका

: ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नुकसान में निभाई भूमिका

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन

: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन

ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी

: ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

: भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा 'मिस्टर वीटो' : ट्रंप

: अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा 'मिस्टर वीटो' : ट्रंप

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि'

: ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि'

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

: कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती

: यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती

X