Wednesday, 04 November 2026
BREAKING
• पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद • भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे • ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा सस्ती और टिकाऊ तकनीक का लाभ, CSIR-DAKSHIN के बीच समझौता • भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई, 145.07 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा • NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी • जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर • पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी • गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज • ‘आत्मज्ञान से मिलती है आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

दुनिया

क्यूबा की उप विदेश मंत्री से मिले भारतीय राजदूत, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

Updated on Wednesday, November 04, 2026 17:28 PM IST

क्यूबा में भारत के राजदूत हंसराज सिंह वर्मा ने क्यूबा की उप विदेश मंत्री अनायांसी रोड्रिगेज कामेजो को अपने परिचय पत्रों की प्रतियां सौंपीं। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

क्यूबा स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि राजदूत वर्मा ने क्यूबा के प्रति भारत की मित्रता, एकजुटता और समर्थन की भावना व्यक्त की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इससे पहले 28 अक्टूबर को वर्मा ने क्यूबा के विदेश मंत्रालय के प्रथम सचिव मोंजोटे ओलाजाबल से मुलाकात की थी। ओलाजाबल को सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस में मध्य और दक्षिण अमेरिका तथा कैरेबियाई देशों के राजनयिकों के लिए आयोजित दूसरे विशेष पाठ्यक्रम में भाग लेने के लिए नामित किया गया है। हवाना पहुंचने पर वर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इससे पहले वह साओ पाउलो में भारत के महावाणिज्यदूत के रूप में कार्यरत थे।

भारत और क्यूबा के बीच संसदीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी हाल के दिनों में बातचीत हुई है। 25 अक्टूबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में क्यूबा की नेशनल असेंबली ऑफ पीपुल्स पावर और काउंसिल ऑफ स्टेट की उपाध्यक्ष एना मारिया मारी मचाडो से मुलाकात की थी। इस दौरान संसदीय आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण, स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई।

इससे पहले मई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, विकास संबंधी पहलों और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की थी।

 

Have something to say? Post your comment
‘अगर मैं चुनाव मैदान में होता तो रिपब्लिकन पार्टी भारी जीत दर्ज करती’: ट्रंप

: ‘अगर मैं चुनाव मैदान में होता तो रिपब्लिकन पार्टी भारी जीत दर्ज करती’: ट्रंप

ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नुकसान में निभाई भूमिका

: ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नुकसान में निभाई भूमिका

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन

: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन

ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी

: ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

: भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा 'मिस्टर वीटो' : ट्रंप

: अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा 'मिस्टर वीटो' : ट्रंप

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि'

: ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि'

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

: कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती

: यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती

हर परिवार, हर मोहल्ले में 'मुखबिर', हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

: हर परिवार, हर मोहल्ले में 'मुखबिर', हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

X