Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही • कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

खेल

हार्दिक पंड्या को टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: शुभमन गिल

Updated on Tuesday, November 03, 2026 10:42 AM IST

ऑकलैंड : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। भारतीय टीम जल्द हार्दिक की वापसी चाहती है, लेकिन वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट में उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज बुधवार से शुरू हो रही है। हार्दिक इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया निश्चित रूप से सीरीज में उनकी कमी महसूस करेगी। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगले विश्व कप के लिए टीम हार्दिक की वापसी का इंतजार कर रही है। वह एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हैं। दुनिया में बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास हार्दिक जैसी क्षमता है। एक गेंदबाज के तौर पर, आप उन्हें गेम के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं। वह नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं।"


गिल ने कहा, "हमारी कई बार बात हुई है। वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं। आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं। उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आएंगे। वह कुछ डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही इंडियन टीम में वापस लाएंगे।"
भारतीय कप्तान गिल के बयान से स्पष्ट है कि टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना होगा और अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।


बता दें कि हार्दिक पंड्या इंजरी आखिरी बार 24 मई 2026 को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखे थे। इंजरी से रिकवरी के लिए फिलहाल वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में है। भारतीय टीम में वापसी के लिए हार्दिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं। देखना होगा कि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए सीओई द्वारा फिट घोषित किए जाते हैं या नहीं।
इंजरी की वजह हार्दिक ने इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड जैसी बड़ी सीरीज में खेलने का मौका गंवाया है।

Have something to say? Post your comment
ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी

: ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा संभालेंगे 'इंडिया ए' की कमान, पाटीदार बने उप-कप्तान

: राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा संभालेंगे 'इंडिया ए' की कमान, पाटीदार बने उप-कप्तान

अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम

: अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम

एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

: एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

: वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

: न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

: पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन

: हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन

X