Monday, 02 November 2026
BREAKING
• राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

खेल

न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

Updated on Monday, November 02, 2026 11:22 AM IST

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के आगाज से पहले दोहरा झटका लगा है। रचिन रविंद्र अपनी इंजरी से पूरी तरह से नहीं उबर पाने के चलते वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, मार्क चैपमैन भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

ये दोनों ही खिलाड़ी इंजरी के कारण पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के दौरान चैपमैन के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक बयान के अनुसार, हाल ही में हुए एमआरआई के बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए अभी दो और हफ्तों के रिहैब की जरूरत है।

दूसरी ओर, एक प्रमोशनल शूट के दौरान हुई एक घटना में रवींद्र के दाएं कंधे का जोड़ खिसक गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के मुताबिक, उन्हें पूरी क्षमता के साथ मैदान पर उतरने के लिए अभी और रिकवरी समय की जरूरत है।

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "हर कोई जानता है कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए यह अफसोस की बात है कि उन्हें यह सीरीज छोड़नी पड़ रही है। पिछले हफ्ते मेरी मार्क से बात हुई थी। वह निराश जरूर हैं, लेकिन मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जहां तक रचिन की बात है, उनके कंधे में अभी तक इतना सुधार नहीं हुआ है कि वह वाइट-बॉल क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सकें। इस वजह से इस महीने के आखिर में होने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए हम कोई अनावश्यक जोखिम नहीं लेना चाहते।"

विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम में बुलाया गया है। उन्हें पहले ही सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए चुना गया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को भी टीम में शामिल किया गया है। निकोल्स को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम में लिया गया है, जबकि फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे।

तेज गेंदबाज मैट फिशर भी पहले तीन मैचों के लिए टीम का हिस्सा होंगे, जबकि शुरुआत में उन्हें केवल आखिरी दो वनडे मैचों के लिए चुना गया था। मैट हेनरी सोमवार (2 नवंबर) को टीम के साथ जुड़ेंगे। इस दौरान उनके खेलने की स्थिति का आकलन किया जाएगा। हेनरी अपनी दाईं जांघ की मांसपेशियों में हल्की चोट (लो-ग्रेड टियर) के कारण पिछले तीन टी20 मैचों से बाहर थे।

पहले तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।

आखिरी दो वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

Have something to say? Post your comment
अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम

: अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम

एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

: एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

: वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

: पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन

: हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन

योगेश्वर दत्त: ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी बढ़ाया देश का मान

: योगेश्वर दत्त: ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी बढ़ाया देश का मान

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

: कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल

: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल

हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

: हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

X