Monday, 02 November 2026
BREAKING
• राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

मनोरंजन

ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश

Updated on Monday, November 02, 2026 11:32 AM IST

लॉस एंजिल्स : पॉप आइकन ब्रिटनी स्पीयर्स ने बताया है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन इस हफ्ते उनकी 'गर्ल क्रश' हैं।

हाल ही में, इस सिंगर-सॉन्ग राइटर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'प्रैक्टिकल मैजिक' की एक क्लिप शेयर की। इस क्लिप में निकोल किडमैन, सैंड्रा बुलॉक से धीमी आवाज में पूछती हैं, "तुम्हें क्या हो गया है?" जिस पर सैंड्रा जवाब देती हैं, "मुझे नहीं पता।"

सिंगर ने पोस्ट के कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, "हे भगवान! यह फिल्म सच में... जरा सोचिए, अगर आपको इनमें से किसी एक के साथ एक ही मेज पर बैठना पड़े! मैं तो वहां से भाग ही जाऊंगी, हे भगवान, जब भी मेरा दिल टूटा है, मैं सीधे इसी फिल्म को देखने बैठ जाती हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "सच कहूं तो, ये महिलाएं हर बार मेरे दिल में नई जान डाल देती हैं। मेरी जिंदगी के मुश्किल दौर में इन्होंने मुझे उम्मीद दी है। इस सप्ताह के लिए ये मेरी 'गर्ल क्रश' हैं।"

'प्रैक्टिकल मैजिक' का निर्देशन ग्रिफिन डन ने किया था और यह ऐलिस हॉफमैन के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में सैली और गिलियन ओवेन्स नाम की दो बहनों की कहानी है, जो चुड़ैलों के एक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ये बहनें जादू सीखते हुए बड़ी होती हैं, लेकिन साथ ही उन्हें एक पारिवारिक श्राप का भी सामना करना पड़ता है कि जिस भी पुरुष से वे प्यार करती हैं, उसकी समय से पहले ही मौत हो जाती है।

दोनों बहनें स्वभाव से एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। दोनों बड़ी होने पर विरासत में मिले जादू, उलझे हुए रिश्तों और एक अलौकिक खतरे के नतीजों का सामना करती हैं।

फिल्म में एडन क्विन और गोरान विस्नजिक भी नजर आते हैं। हालांकि, रिलीज के समय इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी और यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ इस फिल्म की एक बड़ी और समर्पित फैन-फॉलोइंग बन गई। लोग इसे खास तौर पर बहनों के बीच के प्यार, महिलाओं के आपसी जुड़ाव और जादू-टोने के चित्रण के लिए पसंद करते हैं।

इस फिल्म का सीक्वल, 'प्रैक्टिकल मैजिक 2', सितंबर 2026 में रिलीज हुआ था।

 

Have something to say? Post your comment
'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी

: 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी

जब एक रोल के लिए शाहरुख खान को कटवाने पड़े थे लंबे बाल, दुखी मन से मानी थी शर्त

: जब एक रोल के लिए शाहरुख खान को कटवाने पड़े थे लंबे बाल, दुखी मन से मानी थी शर्त

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

: ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

कॉकटेल की 'मीरा' ने लिया था 4 साल का ब्रेक, फिर हर रोल में दिखा डायना पेंटी का नया रंग

: कॉकटेल की 'मीरा' ने लिया था 4 साल का ब्रेक, फिर हर रोल में दिखा डायना पेंटी का नया रंग

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी अमर हरियाणा से गिरफ्तार, 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी अमर हरियाणा से गिरफ्तार, 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान

: आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

: कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी

: जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

: कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,' आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया

: 'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,' आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया

X