Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

खेल

हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

Updated on Saturday, October 31, 2026 13:58 PM IST

कॉव्लून : हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम को यूएई के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

टिन क्वॉंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में शनिवार को खेले गए मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए टी. नटराजन ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। सबसे आखिरी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए नटराजन ने 14 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद 38 रन बनाए।

शीर्ष बल्लेबाजों में पारी की शुरुआत करने आए राहुल त्रिपाठी ने 7 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाए। कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 8 गेंदों पर 15 रन बनाए। नितीश राणा ने 6, राहुल तेवतिया ने 1 और शशांक सिंह ने 1 रन बनाए। भारत ने सभी 6 विकेट खोकर 6 ओवर में 94 रन बनाए।

95 रन का लक्ष्य यूएई ने मात्र 4.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। यूएई ने 4.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता।

टीम के कप्तान और विकेटकीपर खालिद शाह ने 14 गेंदों पर 6 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। वहीं, अंश टंडन ने 12 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 38 रन बनाने वाले नटराजन गेंदबाजी में काफी महंगे रहे। उन्होंने 2 ओवर में 43 रन लुटाए। शशांक सिंह ने 1 ओवर में 17, नितीश राणा ने 1 ओवर में 24 और कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 2 गेंद पर 12 रन दिए।

यूएई के जाहिद अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जाहिद ने 2 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए।

भारतीय टीम की ये लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में भारत को पाकिस्तान ने 4 विकेट से हराया था।

 

Have something to say? Post your comment
श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ

: श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ

'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद

: 'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी

: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

X