Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल! • हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज • ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप • नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी • सोना इस हफ्ते एक हजार रुपए और चांदी 13 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई • केंद्र ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाया • ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर • कॉकटेल की 'मीरा' ने लिया था 4 साल का ब्रेक, फिर हर रोल में दिखा डायना पेंटी का नया रंग • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी अमर हरियाणा से गिरफ्तार, 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में • आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान

खेल

योगेश्वर दत्त: ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी बढ़ाया देश का मान

Updated on Sunday, November 01, 2026 12:48 PM IST

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती ने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना दबदबा दिखाया है। भारतीय पहलवानों ने दुनिया के बड़े पहलवानों को हराते हुए ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीता है और देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। योगेश्वर दत्त का नाम भी ऐसे ही पहलवानों में शुमार है।

ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त का जन्म 2 नवंबर 1982 को हरियाणा के सोनीपत के भैंसवाला कला में हुआ था। दत्त सोमवार को अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके परिवार के लोग शिक्षा से जुड़े रहे हैं, लेकिन उन्होंने कुश्ती के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया। योगेश्वर को इस फैसले में उनके पिता का भी सहयोग मिला। वह बलराज पहलवान से प्रेरित थे। योगेश्वर फ्रीस्टाइल पहलवान रहे हैं।

मौजूदा समय में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में को पहलवानों की नर्सरी माना जाता है। इसी स्थान पर योगेश्वर ने 14 साल की उम्र से अभ्यास करना शुरू किया। लोकप्रिय कोच सतपाल सिंह से दत्त ने कुश्ती के दाव-पेच सीखे हैं। योगेश्वर का शुरुआती सफर संघर्षों से भरा था। उन्हें प्रतिदिन सोनीपत से ट्रेन से दिल्ली आना पड़ता था। लेकिन, लक्ष्य के प्रति समर्पण और उसे पाने के जुनून ने योगेश्वर के लिए दूरी और तमाम मुश्किलों को आसान बना दिया था।

कुश्ती के अखाड़े में अंतरराष्ट्रीय सफलता का योगेश्वर का दौर 2006 में शुरू हुआ, जब उन्होंने दोहा में आयोजित एशियन गेम्स में 60 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 60 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड जीता था।

दत्त ने 2012 में लंदन में आयोजित ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह ओलंपिक में केडी जाधव और सुशील कुमार के बाद पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान थे।

2014 में ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में दत्त ने गोल्ड जीता। इसी साल इंचियोन में आयोजित एशियन गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड जीता था। 2008 और 2012 एशियन चैंपियनशिप में भी योगेश्वर के नाम गोल्ड है।

योगेश्वर दत्त ने नवंबर 2018 में कुश्ती को अलविदा कह दिया।

कुश्ती में असाधारण प्रदर्शन और सफलता के लिए योगेश्वर दत्त को भारत सरकार ने 2009 में 'अर्जुन अवॉर्ड', 2012 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड और 2013 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया था।

कुश्ती के अखाड़े को अलविदा कहने के बाद योगेश्वर राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन आज भी युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रेरित करने और इस खेल की बारीकियां समझाने का मौका नहीं चूकते।

 

Have something to say? Post your comment
पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

: पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन

: हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

: कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल

: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल

हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

: हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ

: श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ

'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद

: 'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी

: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

X