Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान • शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना • स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत • गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश • भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए • तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन • पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया • कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर • विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया • पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

मनोरंजन

'मेरे लिए 'बिग बॉस' का सफर बेहद खास रहा', 20वें सीजन की रिकॉर्ड ओपनिंग पर सलमान खान

Updated on Thursday, September 10, 2026 13:05 PM IST

मुंबई : टीवी की दुनिया में कई रियलिटी शोज आए और गए, लेकिन 'बिग बॉस' ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शो की पहचान सलमान खान के बिना अधूरी है। सलमान ने साल 2010 में 'बिग बॉस 4' से होस्टिंग शुरू की थी और अब वह इसके 20वें सीजन तक पहुंच चुके हैं। इतने लंबे सफर के बाद भी शो के लिए दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ है। अब 'बिग बॉस 20' की रिकॉर्ड शुरुआत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सलमान और इस शो की जोड़ी दर्शकों के बीच कितनी मजबूत है। हाल ही में शुरू हुए 'बिग बॉस 20' ने जियो हॉटस्टार पर अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो लॉन्च दर्ज किया है। शो को मिली इस शानदार शुरुआत के बाद सलमान खान ने अपने 16 साल के सफर को याद करते हुए खुशी जाहिर की।


उन्होंने कहा, ''बिग बॉस मेरे लिए बहुत खास सफर रहा है। मैंने शो के 16 सीजन होस्ट किए हैं और अब इसे 20वें सीजन तक पहुंचते देखना और इस तरह का प्यार मिलना सच में बहुत ज्यादा खुशी देने वाला है। बिग बॉस हिंदी सीजन 20 को अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो लॉन्च बनते देखना हम सभी के लिए गर्व की बात है।''
सलमान ने आगे कहा, '''बिग बॉस' के हर सीजन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन शो की असली ताकत उसके दर्शक हैं। इतने सालों से दर्शकों का प्यार और सपोर्ट ही इस सफर को खास बनाता आया है। हर नए सीजन के साथ लोगों की उम्मीदें और एक्साइटमेंट भी बढ़ती जाती है।"


'बिग बॉस 20' को लेकर सलमान खान ने कहा, ''इस बार शो में नए कंटेस्टेंट्स के साथ नया गेम और कई सरप्राइज देखने को मिलेंगे। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि घर में आए कंटेस्टेंट्स किस तरह अपना गेम खेलते हैं और उनका सफर किस दिशा में आगे बढ़ता है। शो की ओपनिंग को मिले शानदार रिस्पॉन्स के लिए मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इस सफर में अब तक जितने भी लोग मेरे साथ जुड़े हैं, मैं उन सभी का आभारी हूं। दर्शकों के प्यार के बिना 'बिग बॉस' का यह लंबा सफर संभव नहीं हो पाता।''


'बिग बॉस 20' की कामयाबी पर जियो हॉटस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, '''बिग बॉस' लगातार रियलिटी एंटरटेनमेंट के नए रिकॉर्ड बना रहा है। 'बिग बॉस हिंदी' का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च होना इस फ्रेंचाइजी और दर्शकों के बीच पिछले दो दशकों से बने मजबूत रिश्ते को दिखाता है। शो के लिए दर्शकों की जबरदस्त दीवानगी और लगातार बनी हुई दिलचस्पी यह साबित करती है कि हर सीजन के साथ 'बिग बॉस' की पहुंच और अहमियत बनी हुई है। शो ने 20वें सीजन में भी अपनी पकड़ बरकरार रखी है।''
'बिग बॉस 20' जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर हर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X