Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

Updated on Wednesday, October 28, 2026 19:55 PM IST

अमृतसर : शिक्षा मंत्रालय की ‘युवा संगम’ पहल के तहत इंडियन इंस्टीट्यूटऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर), मोहाली की मेजबानी में  गुजरात से आए 47 स्टूडेंट्स ने अमृतसर के दौरे के दौरान पंजाब की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और देशभक्ति के जज्बे को करीब से अनुभव किया। यह दौरा विद्यार्थियों की यात्रा का अंतिम चरण था।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत आयोजित इस दो दिवसीय दौरे ने स्टूडेंट्स को अमृतसर की समृद्ध धार्मिक परंपराओं, इतिहास, वीरता और सेवा भाव से परिचित कराया। इस दौरान उन्हें पंजाब के शैक्षणिक और औद्योगिक विकास के साथ-साथ यहां की सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर भी मिला।

दौरे का सबसे यादगार अनुभव श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में मत्था टेकना रहा। गुरुपर्व के अवसर पर विद्यार्थियों ने शाम के समय स्वर्ण मंदिर परिसर का दौरा किया और वहां सजे उत्सवी माहौल तथा आतिशबाजी को करीब से देखा।  स्टूडेंट्स ने स्वर्ण मंदिर के आसपास विभिन्न स्थानों पर चल रहे लंगरों को भी उत्सुकता से देखा, जहां चॉकलेट, टिक्की और मैगी तक परोसी जा रही थी। लंगर की यह अनूठी परंपरा उनके लिए खास अनुभव रही। इससे उन्हें सेवा, सहयोग और बिना किसी भेदभाव के लोगों को भोजन कराने की भावना को समझने का अवसर मिला। 

स्टूडेंट्स ने अटारी-वाघा जॉइंट चेक पोस्ट  का भी दौरा किया। यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 10वीं बटालियन के कमांडेंट एन.एस. बोपाराय ने उनका स्वागत किया और वाघा बॉर्डर पर होने वाले समारोह के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बीटिंग रिट्रीट समारोह भी देखा, जहां उन्हें सीमा पर तैनात जवानों के अनुशासन, परंपराओं और देशभक्ति के जज्बे को करीब से जानने का अवसर मिला।

अमृतसर में दो रात के प्रवास के दौरान स्टूडेंट्स ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), अमृतसर का दौरा किया और वहां के फैकल्टी और स्टूडेंट्स से बातचीत की। इस संवाद के जरिए उन्हें संस्थान के शैक्षणिक माहौल और परिसर की गतिविधियों को समझने का अवसर मिला।

आईआईएसईआर मोहाली के डॉ. विशाल भारद्वाज और डॉ. विग्नेश की अगुवाई मे अमृतसर पहुंचने से पहले विद्यार्थियों ने चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना और श्री आनंदपुर साहिब का भी दौरा किया। इन स्थानों पर उन्होंने पंजाब की शिक्षा, औद्योगिक विकास, ग्रामीण परंपराओं और धार्मिक विरासत को करीब से जाना।

आईआईएसईआर मोहाली के निदेशक प्रो. अनिल के. त्रिपाठी ने कहा कि युवा संगम विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर निकलकर भारत की सांस्कृतिक विविधता, आध्यात्मिक विरासत और साझा मूल्यों को समझने का अवसर देता है। इस तरह के अनुभव आपसी समझ को बढ़ाते हैं, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं और युवाओं को उन परंपराओं से परिचित कराते हैं जो देश को एक सूत्र में बांधती हैं।
Have something to say? Post your comment
स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X