Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

मनोरंजन

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Updated on Tuesday, October 27, 2026 15:43 PM IST

मुंबई : अभिनेता और नेता रवि किशन की आने वाली भक्ति पर आधारित फिल्म का नाम 'मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी' रखा गया है। फिल्म अगले साल दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मंगलवार को महावीर जैन फिल्म्स ने फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान किया।

फिल्म के पोस्टर में रवि किशन एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में एक दिव्य तरीके से दो हाथों को टकराते हुए दिखाया गया है। इनमें से एक हाथ आम इंसान का है, जिसने रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र पहना हुआ है। वहीं, दूसरा हाथ बजरंग बली का है, जिस पर श्रीराम नाम का पटका और रुद्राक्ष की माला नजर आ रही है। दोनों हाथों के बीच एक दिव्य चमक दिखाई गई है। यह तस्वीर फिल्म की टैगलाइन 'दोस्ती हो तो ऐसी' को खास अंदाज में दिखाती है।

फिल्म की कहानी एक आम इंसान और उसके ईष्ट के बीच दोस्ती पर आधारित है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ''यह सिर्फ धार्मिक फिल्म नहीं है, बल्कि एक भक्त और भगवान के रिश्ते की कहानी है। आज के दौर में हर कोई एक सच्चे दोस्त की तलाश में है। ऐसे में क्या हो, अगर बजरंग बली खुद आपके यार बन जाएं? फिल्म के पीछे यही भावना है।''

रवि किशन इस फिल्म में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे। वह एक आम और सच्चे भक्त का किरदार निभाएंगे। फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन अमित आर्यन ने किया है। महावीर जैन फिल्म्स इसे पेश कर रहा है। फिल्म का निर्माण महावीर जैन फिल्म्स ने रैटपैक स्टोरीज के साथ मिलकर किया है।

रवि किशन को पिछली बार 'मिर्जापुर: द मूवी' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार नजर आए। यह फिल्म प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की कहानी दिखाती है। इसमें मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जे की लड़ाई के बीच पुराने दुश्मनों की वापसी होती है और नए दावेदार भी सामने आते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

: 'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

X