जयपुर: राजस्थानी भाषा की बहुप्रतीक्षित फ़ीचर फ़िल्म ‘धूड़’ (DHOOD) देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। राजस्थानी भाषा, संस्कृति, परंपराओं और मिट्टी से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने वाली इस फ़िल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिल रही हैं। राजस्थान के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों के बीच भी फ़िल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
‘धूड़’ को राजस्थानी सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पैन-इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई यह फ़िल्म राजस्थानी भाषा की कहानियों को देशभर के दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास है।
यशपाल शर्मा और अलका अमीन मुख्य भूमिकाओं में
फ़िल्म में हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता यशपाल शर्मा और प्रख्यात अभिनेत्री अलका अमीन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। इनके साथ विवेक पारीक, प्रवीण चौधरी, वानिक्की त्यागी और भवानी सिंह चौहान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। विवेक पारीक इस फ़िल्म के माध्यम से मुख्य अभिनेता के रूप में दर्शकों के सामने आए हैं।
आनंद सिंह चौहान के लेखन एवं निर्देशन में बनी इस फ़िल्म का संगीत मेहुल सुरती ने तैयार किया है। फ़िल्म में राजस्थानी समाज, सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
प्रवासी राजस्थानियों में भी उत्साह
देश के विभिन्न शहरों में फ़िल्म के शो आयोजित होने के साथ प्रवासी राजस्थानियों के बीच भी इसे देखने को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। फ़िल्म की टीम दर्शकों से संवाद कर रही है और उन्हें अपनी भाषा की फ़िल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
फ़िल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि अपनी भाषा और संस्कृति की कहानियों को बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ता है। ‘धूड़’ के माध्यम से राजस्थानी सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर नए दर्शकों तक पहुँचाने की कोशिश की गई है।
राजस्थानी सिनेमा के लिए नई उम्मीद
क्षेत्रीय भाषाओं की फ़िल्मों के लिए देशव्यापी दर्शक वर्ग तक पहुँचना एक बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में ‘धूड़’ की पैन-इंडिया रिलीज़ राजस्थानी फ़िल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। फ़िल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार और समर्थन राजस्थानी सिनेमा के भविष्य के लिए नई उम्मीदें पैदा कर रहा है।
फ़िल्म को कलाम एकेडमी और समर जैन प्रस्तुत कर रहे हैं। यह सोल ऑफ डेज़र्ट प्रोडक्शन की फ़िल्म है, जिसका उद्देश्य राजस्थानी भाषा, संस्कृति और कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
‘धूड़’ की टीम को उम्मीद है कि दर्शकों का यह स्नेह आगे भी जारी रहेगा और राजस्थानी सिनेमा देशभर में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाएगा।
[6:46 pm, 28/10/2026] Mukku: पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब
नागपुर, 28 अक्टूबर। पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड) की अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 में पश्चिमी क्षेत्र-I (प.क्षे.-I) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। नागपुर के शिवाजी स्टेडियम, काटोल रोड पर 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पॉवरग्रिड के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में पश्चिमी क्षेत्र-I ने दक्षिणी क्षेत्र-I को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि कॉर्पोरेट कार्यालय ने उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में दक्षिणी क्षेत्र-I ने उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
फाइनल में पश्चिमी क्षेत्र-I ने कॉर्पोरेट कार्यालय को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पश्चिमी क्षेत्र-I के शिव को फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द फाइनल मैच’ चुना गया, जबकि कॉर्पोरेट कार्यालय के प्रवीण कुमार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
अन्य पुरस्कारों में दक्षिणी क्षेत्र-I के चुक्का लावन कुमार को सर्वश्रेष्ठ रक्षक, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के राजपाल दारा को सर्वश्रेष्ठ आक्रमणकर्ता और पश्चिमी क्षेत्र-I के मयूरेश कोलेकर को सर्वश्रेष्ठ सेटर का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम में अंशुल, आशीष, मयूरेश, कुलदीप, युपेश, मनोज, शिव और भूपेंद्र शामिल रहे।
विजेता टीम को ट्रॉफी पश्चिमी क्षेत्र-I के कार्यपालक निदेशक अशोक कुमार बेहेरा ने प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (एएम) रजनीश तिवारी और मुख्य महाप्रबंधक (एचवीडीसी टीएलसी) बिनोद कुमार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना, अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया।
प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन ने पॉवरग्रिड के विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया।