Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए • तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन • पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया • कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर • विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया • पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में • दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार • पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब • पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

हिमाचल प्रदेश

"बाबा बालकनाथ मंदिर के मुख्य मार्ग से मीट-मांस व शराब की दुकानें हटाई जाएं", अनुराग ठाकुर ने CM सुक्खू को लिखा पत्र

Updated on Friday, August 07, 2026 19:52 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शाहतलाई स्थित सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर के मुख्य मार्ग पर खुले मीट-मांस, मछली एवं शराब के विक्रय केंद्रों को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा लगातार उठाई जा रही आपत्तियों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखाकर श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था एवं भावनाओं के अनुरूप उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।


सांसद ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश के प्राचीन एवं पवित्र मंदिर न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। शाहतलाई स्थित सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर भी उत्तर भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु, दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सांसद ने कहा कि वर्षभर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के दर्शन लिए आते हैं। विशेषकर चैत्र मास मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें ई-मेल एवं अन्य माध्यमों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अवगत करवाया है कि मंदिर के मुख्य मार्ग पर संचालित मीट-मांस, मछली एवं शराब की दुकानों के कारण उन्हें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं ने आग्रह किया है कि इन दुकानों को मंदिर मार्ग से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि मंदिर की पवित्रता, धार्मिक वातावरण व श्रद्धालुओं की आस्था अक्षुण बनी रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार इस विषय की संवेदनशीलता को समझते हुए श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करेगी और शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

X