Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हिमाचल प्रदेश

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

Updated on Sunday, October 25, 2026 20:32 PM IST

शिमला : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिमला जिले के केशव नगर द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव एवं संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रांत संघचालक प्रो. (डॉ.) वीर सिंह रांगड़ा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि संस्कारवान व्यक्ति, सशक्त परिवार, समरस समाज और शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करना है।
 
प्रो. रांगड़ा ने पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख विषयों—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी एवं स्व-बोध तथा नागरिक कर्तव्य—पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता का अर्थ जाति, वर्ग और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समाज में आत्मीयता एवं समानता स्थापित करना है। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जल संरक्षण, पौधारोपण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाना आवश्यक है। स्वदेशी एवं स्व-बोध हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और स्वदेशी उत्पादों के प्रति गौरव का भाव सिखाते हैं। नागरिक कर्तव्य प्रत्येक व्यक्ति को अनुशासन, स्वच्छता, कानून के सम्मान और राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।
 
कुटुंब प्रबोधन को विशेष महत्व देते हुए उन्होंने कहा कि परिवार भारतीय संस्कृति की मूल इकाई है। आज परिवार लगातार छोटे होते जा रहे हैं और संयुक्त परिवारों की परंपरा कमजोर पड़ रही है। परिवार के सदस्यों के बीच संवाद, आत्मीयता और संस्कारों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिवार मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा और समाज मजबूत होगा तो राष्ट्र भी सशक्त बनेगा।
 
प्रो. रांगड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यपद्धति आज विश्वभर में अध्ययन और शोध का विषय बन चुकी है। विदेशों से शोधकर्ता और अध्ययन दल भारत आकर संघ की शाखाओं, स्वयंसेवकों की दिनचर्या, अनुशासन, संगठनात्मक व्यवस्था तथा सामाजिक सेवा के कार्यों का अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्ययन दल अपने देशों में लौटकर संघ जैसी सामाजिक संगठन प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता पर भी विचार व्यक्त करते हैं।
 
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार में बाल्यकाल से ही राष्ट्रभक्ति की प्रबल भावना थी। देश की स्वतंत्रता, समाज की एकता और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण आज भी स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्ष 1925 में स्थापित संघ आज अपने शताब्दी वर्ष में समाज संगठन और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।
 
राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए प्रो. रांगड़ा ने कहा कि भारत को आंतरिक एवं बाहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी शक्तियां भारत में अस्थिरता पैदा करने और सत्ता परिवर्तन के प्रयासों की चर्चा करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे, क्योंकि आज का भारत संगठित, संतुलित, आत्मविश्वासी और शक्तिशाली है।
 
उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे पंच परिवर्तन को केवल विचार तक सीमित न रखें, बल्कि अपने दैनिक जीवन, परिवार और समाज में व्यवहार के रूप में अपनाएं।
 
इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासित पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामाजिक एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
 
 
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

: Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

X