Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

Updated on Sunday, October 25, 2026 20:27 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता आर्यन हरनोट जल्द ही सन टीवी के प्रसिद्ध सन नियो चैनल के आगामी शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में एक नए और दिलचस्प किरदार में नज़र आएंगे। जेन के प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे इस शो की निर्माता गुल ख़ान हैं, जबकि इसका निर्देशन श्रवण कुमार रॉय करेंगे। आर्यन इससे पहले इसी प्रोडक्शन के चर्चित शो ‘साजन घर’ में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। दंगल चैनल पर प्रसारित हुए इस शो को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था।
 
अपने नए शो और किरदार को लेकर आर्यन हरनोट खासे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि ‘जान-ए-वफ़ा’ मुस्लिम पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है, जिसमें वह पहली बार एक मुस्लिम किरदार निभाने जा रहे हैं। उनके किरदार का नाम नवाज़ है। आर्यन के मुताबिक, किसी भी अभिनेता के लिए अलग-अलग पृष्ठ भूमियों और व्यक्तित्वों वाले किरदार निभाना एक चुनौतीपूर्ण और सीखने वाला अनुभव होता है। वह इस नए अवसर को लेकर उत्साहित हैं और इसे अपने अभिनय सफ़र का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हैं। उनका कहना है कि मुंबई की टेलीविज़न इंडस्ट्री में उन्हें विविधतापूर्ण किरदार निभाने के अवसर मिले हैं, जिसके लिए वह स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं। 
 
टेलीविज़न की दुनिया में आर्यन हरनोट इससे पहले भी अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। वह ‘दीया और बाती हम’, ‘कामना’, ‘तुम देना साथ मेरा’, ‘ख़्वाबों के दरमियान’ और ‘बड़ी हवेली की छोटी ठाकुराइन’ जैसे कई धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया है। अभिनय के साथ-साथ आर्यन फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह अब तक दो शॉर्ट फ़िल्मों का निर्माण कर चुके हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर 20 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं। यह उपलब्धि उनके रचनात्मक दृष्टिकोण और सिनेमा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आर्यन का सपना आने वाले समय में एक ऐसी फ़िल्म बनाने का है, जिसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और खूबसूरत परिवेश को एक नए नज़रिए के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जा सके। वह चाहते हैं कि उनकी फ़िल्म के ज़रिए हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान मिले और दर्शकों को प्रदेश की अनूठी दुनिया से रूबरू होने का अवसर मिले।
 
टेलीविज़न पर नए किरदारों के साथ अपनी अभिनय यात्रा को आगे बढ़ाने और फ़िल्म निर्माण के ज़रिए अपनी रचनात्मक पहचान बनाने की कोशिश में जुटे आर्यन हरनोट के लिए ‘जान-ए-वफ़ा’ एक नया अवसर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नवाज़ के किरदार में उनका नया अंदाज़ दर्शकों के दिलों में कैसी जगह बनाता है।
.....
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

: Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

X