Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

राष्ट्रीय

आईआईटी-निफ्ट की साझेदारी से मजबूत होगा हथकरघा क्षेत्र, बुनकरों को मिलेगा तकनीकी सहयोग : डॉ. एम. बीना

Updated on Sunday, August 02, 2026 16:28 PM IST

वस्त्र मंत्रालय की विकास आयुक्त (हथकरघा) डॉ. एम. बीना ने कहा है कि आईआईटी और निफ्ट जैसे प्रमुख संस्थानों की साझेदारी से ऐसे तकनीकी समाधान विकसित किए जा सकते हैं, जो बुनकरों की मेहनत कम करने, पारंपरिक बुनाई प्रक्रियाओं में वैज्ञानिक सटीकता लाने और उनकी आजीविका बेहतर बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने यह बात रविवार को आईआईटी दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) में आयोजित ‘हैंडलूम हैकाथॉन 2.0’ को संबोधित करते हुए कही।

विरासत और तकनीक के बीच बनेगा सेतु
डॉ. एम. बीना ने भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत और आधुनिक तकनीक के बीच पूरक संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हथकरघा हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक है, जबकि तकनीक भविष्य का प्रतिनिधित्व करती है। हैकाथॉन के जरिए दोनों क्षेत्रों को जोड़कर बुनकर समुदाय के उत्थान का प्रयास किया जा रहा है।

2,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजित हैंडलूम हैकाथॉन 2.0 में 2,500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। देशभर से चुनी गई शीर्ष 100 टीमों के 280 प्रतिभागियों ने हथकरघा क्षेत्र के लिए तकनीक आधारित समाधान विकसित करने की दिशा में काम किया।

करघा संचालन से विपणन तक नवाचार की जरूरत
डॉ. बीना ने कहा कि हथकरघा क्षेत्र स्वाभाविक रूप से टिकाऊ विकास और परिपत्र अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है। उन्होंने करघा संचालन को अधिक सुविधाजनक बनाने, डिजाइन विकास में नए प्रयोग करने और आधुनिक विपणन प्रणालियों को अपनाने के लिए नवाचार पर जोर दिया।

हथकरघा तकनीक के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
आईआईटी दिल्ली के टेक्सटाइल एवं फाइबर इंजीनियरिंग विभाग की प्रमुख डॉ. दीप्ति गुप्ता ने बताया कि आईआईटी दिल्ली में स्थापित होने वाला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हथकरघा टेक्नोलॉजी’ हथकरघा और तकनीक के एकीकरण को और मजबूत करेगा। इससे हस्तनिर्मित वस्त्रों की विशिष्टता बरकरार रखते हुए मानकीकरण और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अगले सप्ताह प्रस्तावित है केंद्र का उद्घाटन
यह सेंटर वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से अगले सप्ताह उद्घाटित किए जाने का प्रस्ताव है। इसके जरिए हथकरघा क्षेत्र में तकनीकी अनुसंधान, नवाचार और व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए संस्थागत सहयोग को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

नवाचार और सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा
हैकाथॉन ने भारत के हथकरघा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए नवाचार, सहयोगात्मक अनुसंधान और तकनीक आधारित हस्तक्षेपों को बढ़ावा देने की वस्त्र मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया। पहल के जरिए तकनीकी संस्थानों, युवा नवप्रवर्तकों और हथकरघा क्षेत्र के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

उत्पादकता और बाजार प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने का लक्ष्य
युवा नवप्रवर्तकों को हथकरघा क्षेत्र के लिए व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उत्पादकता, स्थिरता और बाजार प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार के साथ देश की समृद्ध हथकरघा विरासत को संरक्षित करना है।

Have something to say? Post your comment
'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

: भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

: भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

: हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

: अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

X