Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

राष्ट्रीय

संसद सत्र और पश्चिम एशिया संकट के बीच राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी

Updated on Friday, July 31, 2026 14:01 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

राष्ट्रपति सचिवालय ने साझा की तस्वीरें

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मुलाकात की तस्वीरें जारी की गईं। हालांकि, बैठक के एजेंडे या चर्चा के विषयों का कोई विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया।

अहम घटनाक्रमों के बीच हुई मुलाकात

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब संसद का मानसून सत्र जारी है और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर वैश्विक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीसीएस की बैठक में ऊर्जा और खाद सुरक्षा की समीक्षा

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की चौथी विशेष बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति का भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा, उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता तथा भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीयों के हितों की रक्षा के लिए सभी मंत्रालयों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता

बैठक में कैबिनेट सचिव ने बताया कि एलपीजी, एलएनजी और कच्चे तेल सहित प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि भारत ने एलपीजी आयात के स्रोतों में विविधता लाई है, जिससे आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। पर्याप्त कच्चे तेल की उपलब्धता के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरियां 100% से अधिक क्षमता पर संचालन कर रही हैं, जिससे पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन निर्बाध जारी है।

गैस अवसंरचना के विस्तार पर जोर

बैठक में बताया गया कि सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों के विस्तार, राष्ट्रीय गैस ग्रिड के विकास, एलएनजी आयात एवं री-गैसीफिकेशन अवसंरचना, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तथा पाइपलाइन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है, ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम की जा सके।

रबी सीजन के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

सीसीएस ने आगामी रबी सीजन के लिए उर्वरकों की उपलब्धता और वैकल्पिक आयात स्रोतों की समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री ने संबंधित विभागों को किसानों के लिए उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भारतीय नागरिकों और नाविकों की सुरक्षा पर फोकस

बैठक में संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय नाविकों की सुरक्षा और सहायता व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने नाविकों और उनके परिवारों के लिए समय पर सूचना, आपातकालीन सहायता और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु समर्पित तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सौर ऊर्जा सहित अन्य गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी मंत्रालयों के बीच समन्वित और समग्र सरकारी दृष्टिकोण अपनाने पर भी जोर दिया।

Have something to say? Post your comment
'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

: भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

: भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

: हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

: अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

X