Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

राष्ट्रीय

कंगना रनौत के 'जेन जी' और 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर भड़का विपक्ष, कहा- उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता

Updated on Tuesday, July 28, 2026 15:10 PM IST

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के 'जेन जी' और 'गटर जेनरेशन' संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने उनके बयान की आलोचना करते हुए कई सवाल उठाए हैं।

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, "कंगना रनौत को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें छात्रों के अधिकारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों की समझ नहीं है। वह इस तरह की बयानबाजी के जरिए बार-बार अपनी सोच जाहिर करती रहती हैं।"

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "कंगना संसद की सदस्य जरूर हैं, लेकिन जब उनकी अपनी पार्टी भी उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेती, तो आम जनता उन्हें कैसे गंभीरता से लेगी। वह एक सफल अभिनेत्री हो सकती हैं, लेकिन सांसद के रूप में उनके कई राजनीतिक बयान विवादों में रहे हैं। वह सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बता चुकी हैं और यह भी कह चुकी हैं कि भारत को 2014 में आजादी मिली। ऐसे में उनके बयानों को गंभीरता से लेने का कोई कारण नहीं है।"

समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने भी कंगना की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''फिल्मों में सफल होना और राजनीति की गहरी समझ होना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। कंगना की राजनीतिक समझ बहुत सीमित है। पार्टियां चुनाव जीतने के लिए कभी-कभी फिल्मी सितारों को उम्मीदवार बना देती हैं, पर इसका मतलब यह नहीं कि उनके पास राजनीतिक समझ भी हो। भाजपा सरकार में ऐसे लोगों को सिर्फ नाम के लिए पद दिए जाते हैं, असली काम पार्टी खुद करती है। उनके बयानों को उनके राजनीतिक अनुभव के हिसाब से ही देखा जाना चाहिए।''

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी कंगना रनौत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''छात्रों को सीख देने से पहले कंगना को अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताना चाहिए। शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी करते समय तथ्यों और जिम्मेदारी का ध्यान रखना जरूरी होता है।''

यह पूरा विवाद कंगना रनौत के उन सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ, जिनमें उन्होंने नई पीढ़ी और कुछ भारतीय महिलाओं पर तीखी टिप्पणी की थी। कंगना ने अपने पोस्ट में कहा, ''आज वेस्टर्न सोच से प्रभावित भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी देखने को मिली। मैं इन्हें 'गटर जेनरेशन' कहती हूं। इनमें से कुछ के पास समाज को देने के लिए कुछ भी नहीं है। वे पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, लेकिन इतनी बदसूरत सोच और भ्रष्ट मानसिकता रखती हैं कि अच्छी हाउसवाइफ भी नहीं बन सकतीं।''

उन्होंने आगे लिखा, ''इसके बावजूद वे अपनी तथाकथित आजादी का दिखावा करती हैं, नशा, शराब और अनगिनत यौन संबंधों को अपनी आजादी बताती हैं। बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर पलती हैं और लगातार स्वतंत्र जीवन जीने की बातें करती हैं, जबकि असलियत में वह आत्मनिर्भर होती ही नहीं। एक छोटी-सी बात बता दूं कि आजाद जीवन के लिए कमाना पड़ता है। अगर बिना जिम्मेदारी उठाए स्वतंत्र बनने की कोशिश करोगे, तो तुम सिर्फ एक विकृत मानसिकता वाले इंसान हो, 'गटर छाप'।''

पोस्ट में कंगना ने जेन जी की परवरिश पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा, ''मैंने पूरी जिंदगी कभी इतनी बदसूरती एक साथ नहीं देखी। जेन जी के विरोध-प्रदर्शनों के वीडियो देखकर घिन आती है इन लोगों के बोलने का तरीका और जिस भाषा का ये इस्तेमाल कर रहे हैं, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। हर वीडियो परेशान करने वाली है कि देखकर घिन आती है। आखिर इन्हें जन्म कौन दे रहा है और इनकी परवरिश कौन कर रहा है?''

 

Have something to say? Post your comment
'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

: भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

: भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

: हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

: अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

X