Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

राष्ट्रीय

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

Updated on Tuesday, July 28, 2026 14:07 PM IST

एयर इंडिया ने पर्यटन मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना और देश को एक महत्वपूर्ण एविएशन एवं ट्रांजिट हब के रूप में मजबूत करना है।

सोमवार को एयर इंडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस समझौते के तहत पर्यटन प्रचार, ट्रैवल ट्रेड एंगेजमेंट, ट्रांजिट टूरिज्म और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दोनों पक्ष मिलकर काम करेंगे। इसके लिए एयर इंडिया के तेजी से बढ़ते वैश्विक नेटवर्क और पर्यटन मंत्रालय के ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांड का उपयोग किया जाएगा, ताकि भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाई जा सके और देश की वैश्विक पहचान मजबूत हो।

समझौते के तहत एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, इन-फ्लाइट ब्रांडिंग और अन्य उपभोक्ता-केंद्रित माध्यमों पर संयुक्त वैश्विक मार्केटिंग अभियान चलाएंगे। साथ ही एयर इंडिया के विभिन्न संपर्क बिंदुओं (टचपॉइंट्स) पर ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांडिंग को भी विस्तार देने की संभावनाओं पर काम किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि इस सहयोग के जरिए दुनिया भर के यात्रियों को भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और विविध पर्यटन अनुभवों से परिचित कराया जाएगा, जिससे देश में पर्यटन को नई गति मिलेगी।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) निपुण अग्रवाल ने कहा कि एयर इंडिया अपने नाम के साथ भारत की पहचान लेकर चलती है, इसलिए दुनिया के सामने देश की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करना उसकी विशेष जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया का लगातार बढ़ता वैश्विक नेटवर्क भारत आने वाले अधिक से अधिक पर्यटकों का स्वागत करेगा और यह साझेदारी दुनिया के सामने एक आत्मविश्वासी, आधुनिक और मेहमाननवाज भारत की तस्वीर पेश करेगी।

कंपनी के अनुसार, एयर इंडिया वर्तमान में पांच महाद्वीपों के 40 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है। एयरलाइन के नए आधुनिक विमान, डिजिटल प्लेटफॉर्म, इन-फ्लाइट सेवाएं और वैश्विक उपस्थिति ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ अभियान को दुनिया भर के यात्रियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

एयर इंडिया का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क फिलहाल उत्तर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा एशिया तक फैला हुआ है। इन क्षेत्रों में दुनिया की लगभग 95 प्रतिशत आबादी रहती है, जिससे भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

: भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

: भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

: हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

: अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

X