Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

राष्ट्रीय

मानसून सत्र: आज लोकसभा में पेपर लीक बिल पर चर्चा, राज्यसभा में MSME विधेयक होगा पेश

Updated on Tuesday, July 28, 2026 14:04 PM IST

मानसून सत्र: आज लोकसभा में पेपर लीक बिल पर चर्चा, राज्यसभा में MSME विधेयक होगा पेश 

संसद के मानसून सत्र के आज, 28 जुलाई के कार्यकाज में दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर कार्रवाई होने जा रही है। लोकसभा में पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों पर सख्ती लाने वाला ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ चर्चा के बाद पारित किए जाने की प्रक्रिया में होगा, जबकि राज्यसभा में MSME संबंधी संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा।


लोकसभा का एजेंडा
लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इसके बाद कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। यह आज लोकसभा का एकमात्र विधायी कार्य है। कल सोमवार को विपक्ष की जोरदार नारेबाजी के बीच जितेंद्र सिंह द्वारा पेश किए गए इस बिल का मकसद 2024 के अधिनियम में संशोधन कर परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाना है। इसके अलावा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा AIIMS गुवाहाटी के लिए लोकसभा सदस्य के चुनाव का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। कई मंत्रियों द्वारा सदन के पटल पर कागजात रखे जाएंगे और दो स्थायी समितियों की रिपोर्ट भी पेश होंगी।


राज्यसभा का एजेंडा
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ‘माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ पेश करेंगे। यह बिल MSME विकास अधिनियम 2006 में और संशोधन करने का प्रयास है। इसके अलावा, ‘प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ पर आगे विचार होगा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसे पारित कराने के लिए पेश करेंगे।


कल की नारेबाजी का असर
बीते दिन सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी थी। विपक्ष 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमलावर है, वहीं सरकार पेपर लीक के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सख्त कानून ला रही है। आज दोनों सदनों में इन विधेयकों पर होने वाली कार्रवाई मानसून सत्र की कार्यवाही की दिशा तय करेगी।

Have something to say? Post your comment
'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

: भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

: भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

: हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

: अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

X