Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

राष्ट्रीय

देश के 76.95 लाख स्ट्रीट वेंडरों ने 18,475.06 करोड़ के कुल 1.15 करोड़ का ऋण लिया

Updated on Tuesday, July 28, 2026 13:57 PM IST

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की शुरुआत 1 जून 2020 को की गई थी। इस योजना के शुरू होने से लेकर 12 जुलाई 2026 तक, इसके तहत ऋण की दूसरी और तीसरी किस्त लेने वाले स्ट्रीट वेंडरों की संख्या क्रमशः 29,71,195 और 8,49,471 है।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत, ‘स्वनिधि से समृद्धि’ घटक 4 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य लाभार्थियों के परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा के दायरे का निर्माण करना और उनके रहन-सहन की स्थिति को बेहतर बनाना था। यह योजना पात्र लाभार्थियों और उनके परिवारों को संरक्षा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई केन्द्र सरकार की 8 चुनिंदा कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ती है। 12 जुलाई 2026 तक, 50.63 लाख पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों और उनके 1.06 करोड़ परिवार के सदस्यों के सामाजिक-आर्थिक विवरण तैयार किए जा चुके हैं और उन्हें इस योजना से जुड़ी कुल मिलाकर 1.56 करोड़ मंजूरियां दी गई हैं।

वहीं, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), हैदराबाद ने 2023 और 2025 में पीएम स्वनिधि योजना के प्रभाव का आकलन करने हेतु अध्ययन किया था। वर्ष 2023 में यह अध्ययन देश भर के 100 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में 5,000 से अधिक लाभार्थियों के बारे में किया गया था। इसमें पाया गया कि 95 प्रतिशत लाभार्थियों के लिए पीए स्वनिधि वास्तव में बैंक से लिया गया पहला ऋण था और इस ऋण का सदुपयोग उन्होंने अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किया था।

वर्ष 2025 का अध्ययन देश भर के 99 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में 5,000 से अधिक लाभार्थियों के साथ किया गया था। इस अध्ययन में लगभग 60 प्रतिशत लाभार्थी 2023 के अध्ययन में भी शामिल थे। इस अध्ययन में पाया गया कि 2023 और 2025 के बीच स्वनिधि लोन लेने वालों की वार्षिक कारोबारी आय में औसतन लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

सभी चक्र में लगभग 30 प्रतिशत ऋण लेने वालों ने बताया कि उनके पास पीएम स्वनिधि ऋण के अलावा दूसरे ऋण भी हैं। इससे पता चलता है कि यह योजना उन वेंडरों के लिए क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में कितनी अहम भूमिका निभाती है, जिनकी पहले औपचारिक क्रेडिट तक पहुंच बहुत कम या बिल्कुल नहीं थी। इसके अलावा, इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि 2023 और 2025 के दौरान स्ट्रीट वेंडरों के बीच डिजिटल भुगतान का उपयोग काफी बढ़ा है।

इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि इस योजना का प्रभाव सिर्फ व्यवसाय को फिर से खड़ा करने तक ही सीमित नहीं है। ऋण संबंधी दिक्कतों को कम करके और परिवारों की आमदनी एवं खर्च (कैश फ्लो) को स्थिर करके, इस योजना ने वेंडरों के परिवारों को बेहतर जीवन-स्तर, बेहतर खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा तक आसान पहुंच और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद करने में सक्षम बनाया है।

Have something to say? Post your comment
'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

: भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

: भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

: हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

: अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

X