Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख • जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय • भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद • GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत • हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर • ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी • ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार • इंडिया ब्लॉक की प्रस्‍तावित रैली पर कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे बोले-जनता को जगाने के लिए है हमारा संघर्ष • अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती • उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली

मनोरंजन

संजय दत्त की बुआ थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस , आइटम सॉन्ग से देती थीं हेलन को टक्कर

Updated on Thursday, July 09, 2026 13:51 PM IST

संजय दत्त की बुआ का का नाम मधुमती है। मधुमती संजय के परिवार की एक और अभिनेत्री रही हैं। मधुमती सुनील दत्त की बहन थीं। उन्होंने साल 1960–70 के दशक में कई हिंदी फिल्मों में डांसर और सहायक भूमिकाओं में नजर आईं। संजय दत्त की बुआ थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस , आइटम सॉन्ग से देती थीं हेलन को टक्कर बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी कई फिल्में पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। इसके साथ ही संजय ने एक हीरो के तौर पर ही नहीं बल्कि विलेन के तौर पर भी अपनी जबरदस्त पारी खेली है। लोगों ने उन्हें बतौर एक्टर तो पसंद किया, वहीं विलेन के तौर पर भी खूब पसंद किया। संजय एक फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके पिता सुनील दत्त एक दिग्गज एक्टर थे। वहीं, उनकी मां नरगिस दत्त एक शानदार अभिनेत्री रही हैं। लेकिन क्या आप संजय दत्त की बुआ के बारे में जानते हैं। जी हां, संजय दत्त की बुआ के बारे में कम लोग ही जानते हैं। एक वक्त ऐसा था जब संजय की बुआ की तुलना बॉलीवुड डांसर हेलन से होती थी। तो चलिए बताते हैं संजय की बुआ के बारे में...


कौन हैं संजय की बुआ?
संजय दत्त की बुआ का का नाम मधुमती है। मधुमती संजय के परिवार की एक और अभिनेत्री रही हैं। मधुमती सुनील दत्त की बहन थीं। उन्होंने साल 1960–70 के दशक में कई हिंदी फिल्मों में डांसर और सहायक भूमिकाओं में नजर आईं। मधुमती उस दौर में अपने शानदार डांस और स्क्रीन प्रेजेंस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती थीं। मधुमती कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि मधुमती संजय दत्त की सगी बुआ नहीं थी, बल्कि वो सुनील दत्त की राखी बहन थीं। लेकिन सुनील दत्त ने मधुमती को हमेशा ही सगी बहन से बढ़कर प्यार और सम्मान दिया।


होती थी हेलन से तुलना
मधमती जिस दौर की एक्ट्रेस रही हैं, उस दौर में हेलन ने पहले से ही अपनी जगह बना रखी थी। फिल्मों में हेलन अपने कैबरे डांस के लिए काफी फेमस रही हैं। कई फिल्मों तो ऐसी रही हैं, जिसमें हेलन के एक डांस परफॉर्मेंस ने कहानी से ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। उसी दौर में कई लोग मधुमती के डांस स्टाइल की तुलना हेलन से करने लगे थे, जो उनके लिए शायद सही साबित नहीं हुआ। हालांकि, हेलन जैसी व्यापक लोकप्रियता और लंबा करियर मधुमती को नहीं मिल सका।

मधुमती हेलनये भी पढ़ें:'शायद हम सलीम खान को बचा न पाएं...', डॉक्टर की बात सुनकर सन्न रह गए थे सोहेल खान
फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी
बता दें कि फिल्मी दुनिया में मधुमती ने अपनी अलग पहचान बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें अधिकतर फिल्मों में सहायक या डांस-आधारित भूमिकाएं ही मिलीं। समय के साथ उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और लाइमलाइट से भी लगभग गायब हो गईं। आज मधुमती के बारे में शायद ही कोई जानता हो। उन्हें संजय दत्त के साथ भी शायद ही किसी ने तस्वीरों में देखा हो।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X