Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख • जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय • भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद • GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत • हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर • ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी • ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार • इंडिया ब्लॉक की प्रस्‍तावित रैली पर कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे बोले-जनता को जगाने के लिए है हमारा संघर्ष • अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती • उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली

मनोरंजन

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

Updated on Thursday, October 29, 2026 16:47 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री ईशा देओल ने जया बच्चन, हेमा मालिनी समेत सभी दिग्गज कलाकारों के साथ सोशल मीडिया ट्रोलिंग और पैपराजी द्वारा किए जा रहे गलत व्यवहार को लेकर बात की। अभिनेत्री का कहना है कि व्यूज पाने के लिए पैपराजी दिग्गज कलाकारों के साथ इस तरह के व्यवहार करते हैं। अभिनेत्री ने समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि अक्सर सीनियर एक्टर्स के साथ इस तरह के व्यवहार को बढ़ावा दिया जाता है। अभिनेत्री ईशा देओल कहती हैं, "जब एक बच्चा बड़ा होकर टीनेज बनता है और अपने बड़ों के साथ सही से बर्ताव नहीं करता है, तो आप किसे दोषी ठहराओगे। माता-पिता को क्योंकि उन्होंने बच्चे को सही परवरिश नहीं दी। उसी तरह, मुझे लगता है कि इस कल्चर में फोटोग्राफर्स को भी गाइड किया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें उस इंसान की गलती है जो फोटो खींच रहा है। गलती उन लोगों की है जो पेज चला रहे हैं और ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने के लिए ऐसी चीजें अपने पेज पर डालना चाहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इस समस्या की जड़ को ठीक करने की जरूरत है।"


ईशा ने आगे दिग्गज कलाकारों के साथ पैपराजी के बर्ताव पर बात करते हुए कहा, "हमने एक परिवार के तौर पर यह सब झेला है और मुझे नहीं लगता कि यह बिल्कुल भी सम्मानजनक है। अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें, तो इंडस्ट्री इन्हीं लोगों से बनी है। बिना नाम लिए कहूं तो, ये सभी हमारी इंडस्ट्री के स्तंभ हैं। आपको उनका सम्मान करना होगा और यही वे लोग हैं जिन्होंने आपको सिनेमा दिया है।"


ईशा ने आगे कहा कि फोटोग्राफर्स को यह समझना चाहिए कि कुछ सेलेब्स हैं जिन्हें उनके साथ हल्की-फुल्की मस्ती करना पसंद है और कुछ ऐसे भी हैं जो इस तरह की बातचीत से असहज महसूस करते हैं। ईशा ने कहा, "तो, आप सही तरीके से अपनी सीमा में रहिए। यहां पर बिल्कुल मत करो और जहां करना है वहां जो करना है करो। मुझे लगता है यह इतना ही आसान है।"

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

X