Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

मनोरंजन

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Updated on Friday, July 03, 2026 11:28 AM IST

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। ये फिल्म इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। 'कॉकटेल 2' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। फिल्म में हर कोई शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। 'कॉकटेल 2' के साथ शाहिद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। मूवी में शाहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की जोड़ी काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही दमदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब 'कॉकटेल 2' के सामने अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' तो सीना ताने खड़ी ही थी। अब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' आज यानी 3 जुलाई को रिलीज हो रही है। खैर 'कॉकटेल 2' की बात करें तो इसे रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं। वहीं, अब इसके गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं शाहिद कपूर की फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।


'कॉकटेल 2' का कैसा रहा तीसरा हफ्ता
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। 'कॉकटेल 2' को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद 'कॉकटेल 2' ने कमर्शियल तौर पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 'कॉकटेल 2' के सामने अब अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' भी आकर खड़ी हो गई है। इसके बावजूद ये शानदार कमाई कर रही है। 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 14वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'कॉकटेल 2' का अबतक का कलेक्शन भारत में 89.40 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

 

डे वाइज देखें 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन

वीक 1 70.50 करोड़ रुपये
वीक 2 18.90 करोड़ रुपये
डे 14 1.25 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 89.40 करोड़ रुपये


इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का रिलीज के साथ ही वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' और बॉबी देओल की 'बंदर' कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' से सामना हुआ है। वहीं, अब अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी आकर खड़ी हो गई है। वहीं आज यानी 3 जुलाई को आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' रिलीज हो रही है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।

 

'कॉकटेल 2' का पहला पार्ट
बता दें कि साल 2012 में आई रोमांस कॉमेडी 'कॉकटेल' शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का पहला पार्ट है। इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स थे. पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। 'कॉकटेल' फिल्म हिट हुई थी। मूवी में सैफ, दीपिका और डायना की केमिस्ट्री छा गई थी।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X