Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

राष्ट्रीय

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

Updated on Thursday, October 29, 2026 18:16 PM IST

नई दिल्ली : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं और जननायक चंद्रशेखर की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को टीडी कॉलेज के मनोरंजन सभागार में ‘राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

चंद्रशेखर: सिद्धांतों और स्वाभिमान के नायक
मुख्य वक्ता हरिवंश ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राजनीतिक सफर 65 वर्षों का रहा, जिसमें 40 वर्ष संसद में बिताए। वे सिद्धांतों की राजनीति के सच्चे नायक थे। भारतीय राजनीति में उनके जैसा स्वाभिमान का धनी दूसरा राजनेता नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए सुप्रीम बॉडी का विरोध किया और आपातकाल में सत्ता सुख ठुकराकर जेल जाना खुद चुना। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कैबिनेट मंत्री बनने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर जेल गए। हरिवंश ने कहा कि चंद्रशेखर ने देश को प्रतिरोध की सीख दी। जेल में उन्होंने योगिक क्रियाएं और कई भाषाएं सीखीं। उनकी कृति ‘मेरी जेल डायरी’ भाषा और विचार दोनों स्तर पर उत्कृष्ट है।

जनता पार्टी से प्रधानमंत्री पद तक
हरिवंश ने याद दिलाया कि चंद्रशेखर के अध्यक्ष रहते जनता पार्टी ने पहली बार कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया। वे संसद से सीधे प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे। प्रधानमंत्री रहते मात्र छह महीने में उन्होंने कई ऐसे कार्य किए जो मील का पत्थर साबित हुए। उन्होंने युवा पीढ़ी से चंद्रशेखर के जीवन और विचारों का गहरा अध्ययन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर के राजनीतिक प्रभाव के कारण ही कांग्रेस सरकार में संविधान बच पाया।

पीएम मोदी नेतृत्व पर टिप्पणी
कार्यक्रम के दौरान हरिवंश ने वर्तमान परिदृश्य पर भी बात की। उन्होंने कहा, “आज पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट है। बावजूद इसके भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। सही और सक्षम नेतृत्व से देश कभी नहीं झुकता।”

अन्य वक्ता और उपस्थिति
पत्रकार विवेक ने कहा कि सलाखों के बीच भी स्वतंत्रता कैसे जी जा सकती है, यह चंद्रशेखर की जेल डायरी में साफ दिखता है। बीज वक्तव्य डॉ. जैनेंद्र पांडेय ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दयालानंद राय ने की, जबकि संचालन अखिलेश सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, मनोरंजन सिंह, डॉ. अखिलेश राय, अनिल सिंह, आशीष त्रिवेदी, रणवीर सिंह सेंगर, उपेंद्र सिंह, उमेश सिंह, अजय सिंह और मनोज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

: भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

: बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

: पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

: पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

: गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

प्रधानमंत्री 2 नवंबर को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन, 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद

: प्रधानमंत्री 2 नवंबर को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन, 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद

X