Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

मनोरंजन

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

Updated on Friday, July 03, 2026 11:22 AM IST

कॉमेडियन समय रैना का मशहूर और अनफिल्टर्ड टैलेंट-कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। सीजन 2 के पहले एपिसोड के बाद में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट नजर आए थे। वहीं अब इसका दूसरा एपिसोड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।


कब आएगा एपिसोड 2?
वैसे तो समय रैना ने वीडियो पोस्ट कर इस बात का ऐलान किया था कि उनके शो का हर नया एपिसोड हर दो हफ्ते बाद शनिवार को रिलीज किया जाएगा। इस हिसाब से दूसरा एपिसोड को कल यानी शनिवार, 4 जुलाई को ड्रॉप होगा। लेकिन समय ने पोस्ट शेयर कर दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदल दी है।


अब कब और कितने बजे आएगा दूसरा एपिसोड?
अब 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का दूसरा एपिसोड 3 जुलाई यानी आज आने वाला है। समय ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का दूसरा एपिसोड 3 जुलाई के दिन शाम 7 बजे नेटफ्लिक्स और मेरे यूट्यूब पर रिलीज होगा।' अब अगर आप सोच रहे हैं कि समय ने अपना तय शेड्यूल क्यों बदला, तो इसकी सबसे बड़ी वजह है आलिया भट्ट और शरवरी की आने वाली स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' है।


'अल्फा' कब हो रही है रिलीज?
दरअसल, शो का पहला एपिसोड 'अल्फा' के प्रमोशन से जुड़ा हुआ था और यह फिल्म आज यानी शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी खास मौके और फिल्म के हाइप को भुनाने के लिए समय रैना ने दूसरे एपिसोड को एक दिन पहले, यानी आज शुक्रवार (3 जुलाई) को ही रिलीज करने का फैसला किया है।


फैंस के लिए रखी पार्टी
समय रैना ने अपनी दूसरी स्टोरी में बताया कि उन्होंने मुंबई के वर्सोवा सोशल सहित कई जगहों पर शुक्रवार शाम 7 बजे 'फैन वॉच पार्टिज' भी रखी हैं। ताकि फैंस वहां बैठकर 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का दूसरा एपिसोड देख सकें और साथ में मजा ले सकें।


नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ धमाका
'इंडियाज गॉट लेटेंट' का ये सीजन अपने नए और बड़े डिस्ट्रिब्यूशन फॉर्मेट को लेकर काफी चर्चा में है। जहां पहला सीजन सिर्फ यूट्यूब पर उपलब्ध था, वहीं सीजन 2 यूट्यूब के साथ-साथ ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी एक साथ स्ट्रीम किया जा रहा है। पहले ही एपिसोड ने व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां यूट्यूब पर इसे चंद दिनों में करोड़ों व्यूज मिले, वहीं नेटफ्लिक्स की 'ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज' की लिस्ट में भी इसने अपनी जगह बनाई है।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X