Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

मनोरंजन

मधुबाला के प्यार में पागल था मुंबई का ये गैंगस्टर, नहीं मिली हमशक्ल से कर ली शादी, देखते ही खा गया था धोखा

Updated on Friday, July 03, 2026 11:20 AM IST

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मधुबाला को कौन नहीं जानता है। अपने करियर में मधुबाला ने कई शानदार फिल्में दी हैं। मधुबाला आज भी अपनी बेपनाह खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। आज भी कहा जाता है कि मधुबाला जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस न कोई थी और न होगी। उनकी खूबसूरती पर पूरा देश मरता था। उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी थी। लेकिन इस लिस्ट में एक नाम ऐसा भी शामिल है, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे। जिस नाम से पूरी मुंबई डरती थी वो मधुबाला के हुस्न का दीवाना था। ये कोई और नहीं बल्कि मुंबई पर राज करने वाला डॉन हाजी मस्तान मिर्जा थे। लेकिन उनके मुकद्दर में जब मधुबाला नहीं थी। तो उन्होंने उनकी हमशक्ल से ही निकाह कर लिया। आइए जानते हैं कौन है मधुबाला की हमशक्ल।


अधूर रह गई थी हाजी की ख्वाहिश
कहा जाता है कि हाजी मस्तान मिर्जा मधुबाला के प्यार में पूरी तरह से पागल थे। वो मधुबाला से एक तरफ मोहब्बत करते हैं। वो हमेशा से ही मधुबाला से शादी करने का सपना देखते थे। लेकिन किस्मत को ये मजबूर ही नहीं था। जब तक हाजी मस्तान मधुबाला से अपने दिल की बात कह पाते उनका निधन हो गया। मधुबाला ने 1969 में महज 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया छोड़ दी। ऐसे में हाजी के दिल की बात दिल में ही रह गई।


मधुबाला की हमशक्ल को देखते ही दिल दे बैठे हाजी मस्तान
मधुबाला की हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उनका नाम एक्ट्रेस सोना था। सोना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। सोना दिखने में हूबहू मधुबाला जैसी दिखती थीं। सोना की जब फिल्मों में एंट्री हुई तो एक पल को लगा जैसे मधुबाला फिर से वापस आ गई हैं। सोना और मधुबाला दोनों के चेहरे-मोहरे से लेकर हंसी और लहजे में इतनी समानता देख फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी गच्चा खा गए थे। सोना को पहली नजर में देखते ही वो उनके दीवाने हो गए थे। एक बार फिर से मधुबाला को पाने की ख्वाहिश उनके मन में आ गई।


घर पर रिश्ता लेकर पहुंच गए थे हाजी
कहा जाता है कि सोना को हाजी मस्तान मिर्जा ने अपने प्रोडक्शन हाउस की एक फिल्म के दौरान देखा था। उन्हें देखते ही हाजी अपना दिल दे बैठे थे। हाजी एक दिन सोना के घर रिश्ता लेकर पहुंच गए। उन्होंने सोना के परिवार के सामने निकाह का प्रस्ताव रखा। वहीं, सोना और उनके परिवार ने हाजी मस्तान के इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, हाजी मस्तान पहले से ही शादीशुदा थे। आज भी हाजी मस्तान और सोना की लव स्टोरी काफी पसंद की जाती है।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X