Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू • पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

मनोरंजन

हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, धुरंधर और 24 को पछाड़कर नंबर वन पर ये कॉमेडी शो

Updated on Sunday, June 28, 2026 12:07 PM IST

जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते की टॉप 7 लिस्ट जरा अलग है। भारत में इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखी जा रही चीजों की लिस्ट में रणवीर सिंह की धुरंधर और अनिल कपूर की 24 को पछाड़ते हुए एक हल्का-फुल्का सा टीवी शो पहली पोजिशन पर आ बैठा है। कौन सा है यह सीरियल और टॉप 7 की लिस्ट में कौन से नंबर पर कौन सी फिल्म या सीरीज है? चलिए जानते हैं।


धुरंधर : पार्ट-1
लिस्ट में नंबर 7 पर है रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (पार्ट-1), फिल्म को रिलीज हुए काफी वक्त हो चुका है, लेकिन इसकी खुमारी ऐसी है कि लोगों के जेहन से उतर ही नहीं रही है। इतने वक्त बाद भी यह जियो हॉटस्टार पर जमकर देखी जा रही है।


24 : सीजन 2
अनिल कपूर की एक्शन और सस्पेंस थ्रिलर से लबरेज वेब सीरीज 24 लिस्ट में नंबर 6 पर काबिज है। इस हफ्ते भी दर्शकों ने इस सीरीज को अपना बेशुमार प्यार दिया है।


रिजॉर्ट
लिस्ट में इस हफ्ते एक नया शो भी है। हम बात कर रहे हैं रिजॉर्ट नाम की उस सीरीज की, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। कहानी एक कर्जे में डूबे हुए लड़के की है, जो एक आलीशान रेस्त्रां को चुनौती देता है। इस शो को इस हफ्ते नंबर 5 की पोजिशन मिली है।


अवतार - फायर एंड ऐश
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' जियो हॉटस्टार पर हिंदी में उपलब्ध है और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस हफ्ते भी यह टॉप 7 की लिस्ट में शामिल है और ट्रेंडिंग लिस्ट में इसे नंबर 4 की पोजिशन मिली है।


धुरंधर - द रिवेंज
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर (पार्ट-1) के बाद धुरंधर-2 ने भी टॉप 7 लिस्ट में अपनी जगह पक्की की हुई है। इस हफ्ते भारत में सबसे ज्यादा देखे जा रहे कॉन्टेंट की लिस्ट में हॉटस्टार पर मौजूद यह फिल्म नंबर 3 पर काबिज है।


ठुकरा के मेरा प्यार (सीजन-2)
इस रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज का जब पहला पार्ट रिलीज हुआ था, तो लोगों को लगा नहीं था कि यह इतना कमाल कर देगी। दूसरा सीजन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इसका सीजन-2 अब ट्रेंड कर रहा है। टॉप 7 लिस्ट में यह नंबर 2 पर है।


लाफ्टर शेफ्स
यह हल्का फुल्का शो जैसे देश का फेवरिट बन चुका है। भारत में जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहे टॉप 7 शोज की लिस्ट में यह सीरियल नंबर 1 पर काबिज है। वैसे इनमें से आपका पसंदीदा शो या फिल्म कौन सा है?

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X