Monday, 02 November 2026
BREAKING
• पंजाब में 'आप' को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा • ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन • चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को वितरित किए प्रॉपर्टी कार्ड • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हॉकी के प्रति प्रेम और उनका आत्मीय निमंत्रण मुझे जालंधर ले आया: डच हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर • बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर • लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल • हमारे पूर्व सैनिक, हमारा गौरव: वेस्टर्न कमांड ने लुधियाना में पंजाब राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए रैली आयोजित की • दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध • भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय

भारत आ रहे एलपीजी के दो जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर गए: केंद्र

Updated on Thursday, May 14, 2026 20:31 PM IST

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि भारत आने वाले दो एलपीजी जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं और अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचने की उम्मीद है।

सरकार ने अपने दैनिक ब्रीफिंग में बताया कि मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाला एसवाईएमआई नामक एलपीजी कैरियर जहाज भारत के लिए 19,965 मीट्रिक टन एलपीजी कार्गो लेकर आ रहा है। इस जहाज पर 21 विदेशी चालक दल सदस्य मौजूद हैं। यह जहाज 13 मई को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है और 16 मई को कांडला पहुंचने की उम्मीद है।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एलपीजी वाहक और वियतनाम-ध्वज वाला दूसरा जहाज एनवी सनशाइन 46,427 मीट्रिक टन एलपीजी कार्गो लेकर भारत आ रहा है। इस जहाज पर 24 विदेशी चालक दल सदस्य सवार हैं। यह जहाज 14 मई 2026 को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है और 18 मई को न्यू मैंगलोर पहुंचने की संभावना है।

इस बीच, एक भारतीय ढाऊ जहाज 'एमएसवी हाजी अली' सोमालिया से यूएई के शारजाह की यात्रा के दौरान 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। जहाज में आग लग गई, जिसके बाद वह डूब गया।

मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर मौजूद सभी 14 चालक दल सदस्यों को ओमानी तट रक्षक ने सुरक्षित बचा लिया। सभी लोग ओमान के डिब्बा पोर्ट पहुंच चुके हैं। चालक दल पूरी तरह सुरक्षित है और स्थानीय अधिकारियों के साथ जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

सरकार ने कहा कि भारत सरकार, ओमान की सरकार, भारतीय मिशन अधिकारियों और संबंधित समुद्री एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 72 घंटों में एमएसवी हाजी अली की घटना को छोड़कर भारतीय जहाजों या भारतीय नाविकों वाले विदेशी जहाजों से जुड़ी कोई अन्य घटना सामने नहीं आई है।

मंत्रालय ने कहा, "क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक फिलहाल सुरक्षित हैं।"

इसके अलावा, नौवहन महानिदेशालय (डीजी शिपिंग) के कंट्रोल रूम ने सक्रिय होने के बाद से अब तक 9,266 कॉल और 20,592 से अधिक ईमेल संभाले हैं। पिछले 72 घंटों में 377 कॉल और 834 ईमेल प्राप्त हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि डीजी शिपिंग के माध्यम से अब तक खाड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 3,158 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी कराई जा चुकी है। इनमें पिछले 72 घंटों में वापस लाए गए 62 नाविक भी शामिल हैं।

सरकार ने यह भी कहा कि भारत के सभी बंदरगाहों पर संचालन सामान्य है और कहीं भी भीड़भाड़ या रुकावट की कोई सूचना नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X