Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही • कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राष्ट्रीय

अदाणी ग्रुप के नए 3-लेयर मॉडल से निर्णय लेने की प्रक्रिया होगी तेज, दिनों से घटकर घंटों में होंगे फैसले: गौतम अदाणी

Updated on Friday, May 01, 2026 20:23 PM IST

अहमदाबाद : अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि अदाणी समूह अपने सभी व्यवसायों में फैसले लेने की प्रक्रिया को तेज करने और क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के लिए 3-लेयर (तीन-स्तरीय) संगठन मॉडल अपनाएगा।

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (इंटरनेशनल लेबर डे) के मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने संगठन में बड़े बदलाव की घोषणा की, जिसका उद्देश्य कंपनी की संरचना को सरल बनाना, साझेदारी मजबूत करना और कर्मचारियों की क्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने इसे भारत के विकास के बड़े लक्ष्य से भी जोड़ा।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, "यह तीन-लेयर मॉडल इस तरह बनाया गया है कि अनावश्यक देरी खत्म हो और जिम्मेदारियां साफ हों।"

उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि जो फैसले अभी तीन दिन में होते हैं, वे अब सिर्फ तीन घंटे में हो जाएं।" उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे कंपनियां बड़ी होती हैं, फैसले लेने में समय ज्यादा लगने लगता है, इसलिए यह बदलाव जरूरी है।

उनके मुताबिक, संगठन में स्तर (लेयर्स) कम करने से काम की गति बढ़ेगी, जिम्मेदारी तय होगी और कुल मिलाकर कामकाज ज्यादा बेहतर होगा।

गौतम अदाणी ने बताया कि बड़ी कंपनियों में कई स्तर की मंजूरी होने के कारण फैसले लेने में देरी होती है, जिसे अब यह नया मॉडल खत्म करेगा।

इसके साथ ही उन्होंने एक नया 'पार्टनरशिप मॉडल' भी पेश किया, जिससे ठेकेदारों और सप्लायर्स के साथ काम करना आसान होगा।

उन्होंने कहा, "कई प्रोजेक्ट साइट्स पर 100 से ज्यादा ठेकेदार एक साथ काम करते हैं, जिससे तालमेल मुश्किल हो जाता है और समय ज्यादा लगता है।"

नए मॉडल में कम लेकिन भरोसेमंद पार्टनर्स के साथ काम किया जाएगा, जो पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे काम तेजी से होगा और देरी कम होगी।

उन्होंने कहा, "यह नया तरीका प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने और देरी कम करने में मदद करेगा।"

इसके अलावा, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने यह भी बताया कि कंपनी इस साल अपने कारोबार के विस्तार के तहत 2 लाख करोड़ रुपए के नए एसेट्स जोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार, भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना योगदान देने का प्रयास करेगा।

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X