Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही • कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

व्यापार

आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही

Updated on Tuesday, November 03, 2026 11:17 AM IST

मुंबई : दिग्गज भारतीय कंपनी आईटीसी ने सोमवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 20.1 प्रतिशत कम होकर 4,137 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,176 करोड़ रुपए था।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में उसकी कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत बढ़कर 18,401 करोड़ रुपए की हो गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 18,081 करोड़ रुपए पर थी।

आईटीसी के मुनाफे में कमी आने की बड़ी वजह कंपनी का मार्जिन में गिरावट आना है, जो कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में घटकर 28 प्रतिशत रह गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 34.6 प्रतिशत था।

कंपनी के स्टैंडअलोन बिजनेस ने प्रमुख सेगमेंट में ग्रोथ दर्ज की, जिसमें एफएमसीजी ऑपरेशंस सबसे आगे रहे।

दूसरी तिमाही में एफएमसीजी आय में सबसे बड़ा योगदान देने वाला सेगमेंट बना रहा। सितंबर तिमाही में इस सेगमेंट से आय बढ़कर 22,503.30 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 14,746.35 करोड़ रुपए थी।

एफएमसीजी सेगमेंट में सिगरेट बिजनेस से 15,536.13 करोड़ रुपए का राजस्व आया, जबकि कंपनी के नॉन-सिगरेट एफएमसीजी पोर्टफोलियो से 6,967.17 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई।

एग्री बिजनेस सेगमेंट में भी ग्रोथ देखने को मिली। इसकी आय एक साल पहले के 3,976.24 करोड़ रुपए से बढ़कर 4,451.69 करोड़ रुपए हो गया।

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में पेपरबोर्ड, पेपर और पैकेजिंग बिजनेस से मिलने वाली आय बढ़कर 3,015.85 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 2,219.92 करोड़ रुपए थी।

आईटीसी का शेयर कारोबारी सत्र में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर हल्की बढ़त के साथ 266.40 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक हफ्ते में शेयर ने 2.26 प्रतिशत और बीते एक महीने में 4.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

वहीं, इस साल की शुरुआत से अब तक शेयर -26.78 प्रतिशत और बीते एक साल में -36.62 प्रतिशत फिसल गया है।

 

Have something to say? Post your comment
लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला

: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला

कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

: कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ

: राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ

दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी

: दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी

इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई

: इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई

कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज

: कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज

नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

: नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

सोना इस हफ्ते एक हजार रुपए और चांदी 13 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते एक हजार रुपए और चांदी 13 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

केंद्र ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

: केंद्र ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा

: सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा

X