Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही • कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राष्ट्रीय

वित्त वर्ष 2026 में अदाणी ग्रुप की एसीसी का राजस्व 18 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 25,962 करोड़ रुपए हुआ

Updated on Thursday, April 30, 2026 20:41 PM IST

अहमदाबाद : एसीसी लिमिटेड, जो अदाणी ग्रुप के सीमेंट पोर्टफोलियो का हिस्सा है, ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 के लिए मजबूत वित्तीय प्रदर्शन की रिपोर्ट दी।

कंपनी ने अपने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने ऑपरेशन से आय यानी राजस्व (रेवेन्यू) में साल-दर-साल 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह 25,962 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि ईबीआईटीडीए 2,950 करोड़ रुपए रहा।

साथ ही कंपनी ने बताया कि उसने इस साल अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री (सेल्स वॉल्यूम) 43.9 मिलियन टन दर्ज की है।

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के सीईओ विनोद बाहेती ने कहा कि यह ग्रोथ बेहतर प्रोडक्ट, क्षमता के सही उपयोग और मजबूत कामकाज के कारण संभव हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लागत कम करने और ऑपरेशन बेहतर बनाने से प्रदर्शन और सुधरेगा।

उन्होंने आगे कहा, "कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमने इस तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री और रेवेन्यू दर्ज किया।"

वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में कंपनी की आय 17 प्रतिशत बढ़कर 7,146 करोड़ रुपए हो गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही आय है।

इस तिमाही में बिक्री 11.9 मिलियन टन रही, जो पिछले साल की तुलना में 8 प्रतिशत ज्यादा है।

इस दौरान, प्रीमियम सीमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 45 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 41 प्रतिशत थी।

एसीसी लिमिटेड के रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) बिजनेस में भी अच्छा प्रदर्शन रहा। इस तिमाही में इसकी बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 1.14 मिलियन क्यूबिक मीटर हो गई।

इस सेगमेंट का ईबीआईटीडीए 79 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपए हो गया।

कंपनी की क्षमता उपयोग (कैपेसिटी यूटिलाइजेशन) भी लगभग 9 प्रतिशत बढ़कर करीब 80 प्रतिशत हो गया।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,304 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल 1,187 करोड़ रुपए था।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025 में मुनाफे में 637 करोड़ रुपए की एकमुश्त आय शामिल थी, जो एक्साइज ड्यूटी में छूट के कारण मिली थी, इसलिए उस साल का बेस ज्यादा था।

कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण ईंधन और लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ी है, जिससे मार्जिन पर दबाव पड़ा।

यह दबाव वित्त वर्ष 2027 के पहले आधे हिस्से में भी जारी रह सकता है। इसके लिए कंपनी ईंधन मिश्रण में बदलाव, नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने और लॉजिस्टिक्स सुधार पर काम कर रही है।

ऑपरेशन के लिहाज से कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है और उस पर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी की कुल संपत्ति (नेट वर्थ) 20,554 करोड़ रुपए है और उसके पास 918 करोड़ रुपए नकद रिजर्व है।

इसके अलावा, कंपनी को क्रिसिल और केयर रेटिंग्स से एएए/ए1+ जैसी हाई रेटिंग मिली हुई है, जो भविष्य में विस्तार के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है।

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X