Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही • कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में ईवीएम से छेड़छाड़ पर सख्ती, अधिकारी ने दिए री-पोलिंग के संकेत

Updated on Thursday, April 30, 2026 20:40 PM IST

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुछ पोलिंग बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बटन से छेड़छाड़ की शिकायतों के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को साफ संदेश दिया कि यदि किसी भी बूथ पर छेड़छाड़ साबित होती है, तो वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा।

सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अभी स्क्रूटनी चल रही है। मेरे पास रिपोर्ट आने वाली है। हम किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। 77 शिकायतें कंट्रोल रूम से आई थीं। हम जांच के बाद ही फैसला लेंगे कि कहां-कहां पुनर्मतदान की जरूरत है। जब जरूरत होगी, तभी री-पोल होगा। अभी जांच शुरू भी नहीं हुई है, तो गिरफ्तारी या एफआईआर की बात कहां से आती है? हमारा मुख्य काम चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करना है।"

सीईओ के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने अपने-अपने दृष्टिकोण से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।

भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा, "हमने पश्चिम बंगाल में ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा। पूरे भारत ने भी शायद ऐसा शांतिपूर्ण चुनाव नहीं देखा होगा। इसलिए मैं ज्ञानेश कुमार, मनोज अग्रवाल और पूरी चुनाव आयोग की टीम को सलाम करती हूं। हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि राष्ट्रपति शासन लागू किए बिना भी इतना शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सकता है। एक भी हत्या नहीं हुई, कोई आगजनी नहीं हुई, कोई हिंसा नहीं हुई। पूरा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।"

उन्होंने मतदान प्रतिशत पर आश्चर्य जताते हुए कहा, "92 प्रतिशत, 94 प्रतिशत, 95 प्रतिशत और कहीं-कहीं तो 97 प्रतिशत तक मतदान हुआ। भारत ने पहले कभी ऐसे आंकड़े नहीं देखे। पहले कहा जाता था कि बंगाली लोग चुनाव के दिन को छुट्टी की तरह मनाते हैं, वे खाते-पीते हैं और आराम करते हैं। लेकिन इस बार बंगाल की जनता ने साबित कर दिया कि जब वे कोई फैसला कर लेते हैं, तो वह सुनामी की तरह आता है।"

अग्निमित्रा पॉल ने स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी पर भी बात की। उन्होंने कहा, "हमें भी 100 प्रतिशत भरोसा नहीं है, इसलिए निगरानी जरूरी है। हमें निगरानी करनी चाहिए, आपको भी करनी चाहिए। सीपीएम, कांग्रेस, आईएसएफ, जेयूपी सभी को निगरानी करनी चाहिए। राजनीति में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हालांकि, हमें इस बात का पूरा विश्वास है कि इस बार जो चुनाव करवाया गया, वैसा 2021, 2024 या 2019 में कभी नहीं हुआ था।"

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X