Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही • कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राष्ट्रीय

सीएम प्रेम सिंह तमांग ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को बताया सिक्किम का संकल्प

Updated on Tuesday, April 28, 2026 20:12 PM IST

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे पर पूरे सिक्किम की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पीएम मोदी के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सिक्किम आने और राज्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की तारीफ की।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “पूरे सिक्किम की जनता की तरफ से पीएम मोदी को मैं तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। बहुत व्यस्त शेड्यूल के बीच वह यहां आए। हमारे कलाकारों ने जो तैयारी की थी, वह बहुत ही अच्छी थी। मैं ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के कॉन्सेप्ट को देखकर भावुक हो गया। हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर तेजी से विकास के काम कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता राष्ट्र की सुरक्षा को देखते हुए देश को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। विकसित भारत के संकल्प में सिक्किम का योगदान क्या होना चाहिए, इस पर हमारा पूरा फोकस है।”

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव बिकाश बस्नेत ने कहा, “पीएम मोदी के दौरे से सभी उत्साहित हैं। उनका भाषण हमेशा की तरह बहुत ही प्रेरणादायक और अच्छा था। वे सिक्किम के लोगों से बहुत प्यार करते हैं।”

भाजपा सिक्किम के पदाधिकारी ललित पोखरेल शर्मा ने कहा, “सिक्किम शांत ही नहीं, बल्कि पहले से ‘श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक रहा है। 1950 से अब तक की 50 साल की यात्रा समृद्धि और उत्थान का प्रतीक है। पीएम मोदी ने जो व्याख्यान दिया, वह सिक्किम का आत्मीय भाव है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सुंदर परिचय देता है। हम इसे दिलो-दिमाग में लेकर आगे बढ़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “रोजगार या किसी भी काम से जब हम देशभर में जाते हैं, तो वहां घुल-मिल जाते हैं। सिक्किम शांति और पर्यटन दोनों का केंद्र है। बॉर्डर टूरिज्म में भी सिक्किम अग्रणी है। हम तीन देशों की सीमा पर रहते हुए अष्टलक्ष्मी का प्रतीक बनकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीएम मोदी ने आज यह भाव देश के सामने रखा है, जिससे हम गौरवान्वित हैं। भाजपा हमेशा राष्ट्र-प्रथम के भाव पर विश्वास करती है।”

एक स्थानीय कलाकार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हम पीएम मोदी के दौरे को लेकर बहुत उत्साहित थे। उन्होंने हमारी सांस्कृतिक प्रस्तुति की जो सराहना की, वह बहुत अच्छा लगा।”

पीएम मोदी के दौरे के दौरान सिक्किम के 50 वर्ष पूरे होने (गोल्डन जुबली) के समापन समारोह में बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर तेज विकास और युवाओं के रोजगार पर विशेष जोर दे रही है।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X