Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही • कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राष्ट्रीय

लद्दाख के नए 5 जिलों में डीसी और एसपी की नियुक्ति, एलजी वी.के. सक्सेना ने दी मंजूरी

Updated on Tuesday, April 28, 2026 20:10 PM IST

लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश के नवगठित पांच जिलों में डिप्टी कमिश्नर (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। यह जानकारी उपराज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीसी और एसपी की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रशासन ने बताया कि नए पांच जिलों के गठन के एक दिन बाद ही उपराज्यपाल ने इन पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी देकर प्रशासनिक कार्य तुरंत शुरू करने का रास्ता साफ कर दिया है।

नवगठित जिलों नुब्रा, शैम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास में डीसी तथा एसपी के पद भर दिए गए हैं। इस फैसले का उद्देश्य शासन व्यवस्था को तुरंत लागू करना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और दूरदराज के इलाकों तक प्रशासन को पहुंचाना है।

उपराज्यपाल सक्सेना ने नव नियुक्त अधिकारियों से बिना देरी अपने-अपने जिलों का कार्यभार संभालने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अधीनस्थ अधिकारियों के बाकी पदों को भी प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। साथ ही आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को भी जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि प्रशासन सुचारू रूप से काम कर सके।

उपराज्यपाल ने कहा कि दीर्घकालिक प्रशासनिक और विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए मजबूत प्रशासनिक ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिससे नए जिलों के गठन का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकेंद्रीकृत शासन व्यवस्था से सेवाओं की डिलीवरी बेहतर होगी, प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।

इस बीच लेह और कारगिल के मौजूदा जिला प्रशासन अपने वर्तमान अधिकारियों के साथ काम करते रहेंगे और संक्रमण काल में नए जिलों के प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखेंगे।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X