Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही • कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राष्ट्रीय

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी का संदेश, 'अब भय नहीं भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए'

Updated on Monday, April 27, 2026 19:44 PM IST

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के नाम खुले पत्र के साथ एक ऑडियो जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक ऑडियो संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, आप सबको मेरा नमस्कार। लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है। मुझे भी बंगाल के इस महोत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिला है। बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर, बंगाल के उज्ज्वल भविष्य को लेकर और बंगाल के लोगों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भाजपा का जो रोडमैप है, उस रोडमैप को रेखांकित करने का अवसर मिला है। चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी है। मैं एक पत्र के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन का आभार तो व्यक्त करना चाहता ही हूं, लेकिन अपनी भावनाएं भी व्यक्त कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान मैंने बंगाल में एक अलग ही ऊर्जा की अनुभूति की। इतनी गर्मी और रैली के बाद भी मुझे बंगाल के इस चुनाव अभियान में जरा भी थकान महसूस नहीं हुई। ये रैलियां, ये रोड शो... मैं अनुभव करता था कि जैसे ये मेरी कोई धार्मिक यात्रा हो रही है। मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था, तो संभवतः मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थी। जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था, उससे पहले मैंने श्रद्धापूर्वक 11 दिनों का व्रत किया था। मुझे अनुभव होता है, उस समय प्रभु श्रीराम में मुझे असीम ऊर्जा से भर दिया था। इस चुनाव में भी मुझे वही अनुभूति हुई, जैसे किसी देवी-देवता के मंदिर में दर्शन के समय होती है। ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन के दर्शन से मुझमें नव-ऊर्जा का संचार हुआ है।


पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की सभी रैलियों में मुझे इतने अपनत्व भरे चित्र व संदेश मिले हैं, कि मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकता। रैलियों और रोड शो के बाद जब भी पहला मौका मिलता है, मैं रात में बहुत तसल्ली से उन चित्रों को देखता हूं और पत्रों को पढ़ता हूं। इस दौरान मैं अपना जवाब भी लिखवाता हूं। युवा हो, बहनें हों, बेटियां हों, या बुजुर्ग हों... आपमें जो स्नेह का भाव प्रकट होता है, जिसे मैं देखता हूं और अनुभव करता हूं, वही मेरे जीवन की असली पूंजी है।


उन्होंने कहा कि साथियों, इस चुनाव के दौरान मैंने यह भी देखा कि बंगाल के युवा हों, महिला हों, किसान हों या श्रमिक हों, सभी बंगाल के उज्ज्वल भविष्य और विकसित बंगाल के लिए कितने अधीर हैं। बंगाल का युवा अब आगे बढ़ने के लिए खुला मैदान चाहता है। बंगाल की बेटियां खुला आसमान चाहती हैं, सुरक्षा चाहती हैं। बंगाल का हर नागरिक और हर परिवार एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सामान्य मानव यह कह रहा है कि भय बहुत हुआ है। अब भय नहीं भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए।


उन्होंने कहा कि बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना... ये मेरा दायित्व है। बंगाल के सामने उपस्थित हुई हर चुनौती को अवसर में बदलना मेरे भाग्य में है और मेरी जिम्मेदारी भी है। मैं अपनी इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा। मैं आपको भरोसा देता हूं कि बंगाल में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हम सब मिलकर मनाएंगे। प्रथम चरण के मतदान ने इतिहास रचा है। अब आपका दायित्व है कि 29 अप्रैल का इस चुनाव में आप मतदान करें। हम सब मिलकर बंगाल को विकसित बनाएंगे। ये मोदी की गारंटी है।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X