Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही • कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राष्ट्रीय

राष्ट्र की सच्ची शक्ति नागरिकों की निस्वार्थ सेवा भावना में निहित है: पीएम मोदी

Updated on Monday, April 27, 2026 13:19 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को निस्वार्थ सेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह एक मजबूत और दयालु समाज की नींव है, साथ ही उन्होंने नागरिकों से सद्भावना के कार्यों के माध्यम से एक दूसरे को प्रेरित करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्र की सच्ची शक्ति उसके नागरिकों की निस्वार्थ सेवा भावना में निहित है। यह लोगों को एक-दूसरे को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित करता है, साथ ही हमारे समाज को और अधिक समृद्ध बनाता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया, जिसका अर्थ है: “पेड़ खुद तेज धूप सहन करते हैं, फिर भी दूसरों को छाया देते हैं। उनके फल भी दूसरों के लिए होते हैं। पेड़ निस्वार्थ और नेक लोगों के समान हैं जो हमेशा दूसरों को आराम और सहायता प्रदान करते हैं।”

वहीं इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चुनावी रैली से पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर स्थित मतुआ ठाकुर मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने मतुआ समुदाय की मुखिया बिनपानी देवी से हुई अपनी मुलाकात को याद किया। 2019 में अपने इस दौरे की एक तस्वीर साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें मंदिर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान “बोरो मां” का आशीर्वाद प्राप्त करने की याद आ गई।

ठाकुरनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने ओराकंडी की अपनी यात्रा के बारे में भी बात की और इसे एक बेहद भावुक अनुभव बताया। उन्होंने वहां मंदिर में पूजा करने और मतुआ समुदाय के सदस्यों से मिलने को याद किया और कहा कि बिनपानी देवी द्वारा दिखाई गई करुणा ने उन पर अमिट छाप छोड़ी है।

प्रधानमंत्री ने नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के केंद्र द्वारा कार्यान्वयन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मतुआ जैसे समुदायों को नागरिकता प्रदान करना है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र करते हुए पूर्वी बंगाल से आए शरणार्थियों के अधिकारों की वकालत करने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया और जोर देकर कहा कि उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना भारत का एक ऐतिहासिक दायित्व है।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X