Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही • कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राष्ट्रीय

बोंगांव रैली में पीएम मोदी बोले-टीएमसी की निर्ममता से मां रोई, माटी बिकी, मानुष हुआ पलायन को मजबूर

Updated on Sunday, April 26, 2026 19:25 PM IST

पश्चिम बंगाल के बोंगांव में आयोजित विजय संकल्प सभा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्ममता ने बंगाल की पहचान (मां, माटी और मानुष) को गहरा नुकसान पहुंचाया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “15 साल पहले टीएमसी ‘मां-माटी-मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज उनके मुंह से ये शब्द तक नहीं निकलते। अगर वे इसका जिक्र करेंगे, तो उनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले कर दिया और मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।”

उन्होंने कहा कि बंगाल के पास अपार संभावनाएं हैं और यह राज्य फिर से देश का नंबर वन राज्य बन सकता है। पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा, “नेताजी ने कहा था, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’ आज बंगाल को आपके एक वोट की जरूरत है। आप हमें अपना वोट दीजिए, हम आपको टीएमसी से आजादी दिलाएंगे।”

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने पहले चरण में टीएमसी के अहंकार को तोड़ दिया है और दूसरे चरण में भाजपा की बड़ी जीत तय होगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ने टीएमसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “टीएमसी के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें और बेटियां हैं। संदेशखाली में बहनों के साथ अन्याय हुआ, लेकिन सरकार ने गुंडों का साथ दिया। बेटियां लापता हो रही हैं और सरकार सोई हुई है।”

पीएम मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इन घटनाओं को कभी नहीं भूलना चाहिए और 4 मई के बाद भाजपा सरकार बनने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभा में प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए कई वादों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। जन औषधि केंद्रों पर 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं दी जाएंगी। ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच और टीकाकरण मुफ्त होगा। गर्भावस्था के दौरान 21,000 रुपए की सहायता और बेटियों की ग्रेजुएशन के लिए 50,000 रुपए की मदद दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “बेटियों की पढ़ाई और दवाई की पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार लेगी।” इसके अलावा पीएम मोदी ने हर साल 36,000 रुपए सीधे महिलाओं के खातों में जमा करने, आंगनवाड़ी और महिला हेल्थ वर्कर्स के वेतन में सुधार और सरकारी नौकरियों में बेटियों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का भी वादा किया गया।

किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दोगुना किया है और जूट किसानों से खरीद तीन गुना बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि गेहूं और चावल की पैकेजिंग में जूट को अनिवार्य किया गया है और सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि जूट उद्योग को बढ़ावा मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी का सिंडिकेट जूट मिलों को ठीक से चलने नहीं देता।

प्रधानमंत्री ने गरीबों और आम जनता के लिए कई योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुफ्त राशन देती है, जिससे लोगों को सालाना 7,000 से 10,000 रुपए तक की बचत होती है। जिन महिलाओं के पास पक्का घर नहीं है, उन्हें 1.5 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि टीएमसी सरकार ने लोगों को आर्सेनिक युक्त पानी पीने के लिए मजबूर किया है, जबकि भाजपा सरकार हर घर तक साफ पानी पहुंचाने का काम करेगी। इसके अलावा छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए करीब 80,000 रुपए की मदद भी दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X