Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण • मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी • हरियाणा के जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा : दीपेंद्र हुड्डा • हरियाणा में चुनाव से पहले बने डबल वोटों का एसआईआर से किया जा रहा बचाव : दुष्यंत चौटाला • Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम • Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान • अमित शाह के अंबाला आगमन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण, तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा • हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी • ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया • ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा में जनजातीय संग्रहालय का करेंगी उद्घाटन

Updated on Tuesday, April 21, 2026 10:59 AM IST

भुवनेश्वर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को ओडिशा की एक दिवसीय यात्रा के दौरान जनजातीय संग्रहालय, तारामंडल और विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राष्ट्रपति राउरकेला में एक सार्वजनिक समारोह में तारामंडल और विज्ञान केंद्र तथा निर्मल मुंडा परिवेश पथ का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा राउरकेला में एक जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल सभी स्थानों पर व्यापक और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी राष्ट्रपति मुर्मू से बातचीत करेंगे।


इससे पहले फरवरी में राष्ट्रपति मुर्मू अपने गृह राज्य की छह-दिवसीय यात्रा पर थीं। उन्होंने जाजपुर का दौरा किया था और 13वीं सदी के ऐतिहासिक बिरजा मंदिर में पूजा-अर्चना की और नाभि गया में कुछ अनुष्ठानों में हिस्सा लिया था।


राष्ट्रपति ने बालासोर जिले का भी दौरा किया और फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। बाद में उन्होंने पुरी की यात्रा की और श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने 12वीं सदी के इस पवित्र मंदिर में पूजा-अर्चना की और आरती में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने इस पवित्र तटीय शहर में अन्य विशेष अनुष्ठान भी संपन्न किए।
इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने मयूरभंज जिले का भी दौरा किया और अपने गृह जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने राय रंगपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की और बाद में सिमलीपाल वन्यजीव अभयारण्य का दौरा किया था।


अगले दिन उन्होंने सिमलीपाल में आदिवासी समुदायों की महिलाओं और युवाओं के साथ सीधे संवाद किया। सिमलीपाल ओडिशा के प्रमुख बायोस्फीयर रिजर्व में से एक है, जो अपनी समृद्ध जैव विविधता और आदिवासी विरासत के लिए जाना जाता है।


इसी दिन उन्होंने भुवनेश्वर में आयोजित 'ब्लैक स्वान समिट, इंडिया' में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम ओडिशा सरकार द्वारा 'ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क' के सहयोग से आयोजित किया गया था। अपनी यात्रा के समापन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ रवाना हुईं, जहां उन्होंने जगदलपुर में 'बस्तर पंडुम 2026' उत्सव का उद्घाटन किया था।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X